{"_id":"5ceee819bdec22073964ffde","slug":"15591609047-meerut-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन ने दी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन ने दी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चौधरी चरण सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर कमिश्नरी पार्क में किया यज्ञ
- चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
- किसान मसीहा को भारत रत्न देने की उठी मांग
मेरठ। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर गठबंधन में शामिल सपा-बसपा और रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में सुबह सात बजे यज्ञ किया गया। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के पहले नेता थे जिन्होंने किसानों के हक में सर्वाधिक कार्य किया। उन्होंने किसानों को न केवल अपने हक के लिए बोलना सिखाया बल्कि किसानों के बेटों के लिए आरक्षण की भी पुरजोर मांग की थी। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्यों को किसान हमेशा याद करेंगे। कार्यक्रम के बाद किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठ में शामिल सभी नेताओं और किसानों ने सरकार से चौधरी साहब को भारत रत्न देेने की मांग की। इस मौके पर रालोद की तरफ से जिलाध्यक्ष राहुल देव, मुकेश जैन, इंद्रपाल सिंह, विनय मल्लापुर, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, सावित्री गौतम, एनुद्दीन शाह, वेदपाल तोमर, सतेंद्र तोमर, हरवीर सिंह निलोहा, यशवीर सिंह, कमलीजीत गुर्जर, राममेहर सिंह, कुलवंत सोलंकी, सपा की और से निरंजन सिंह, गौरव प्रधान, शेरा जाट और बसपा की तरफ से राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र गुर्जर ने ग्राम रिठानी में फल वितरण किए। इस दौरान मनीष, आशीष, अजय, प्रदीप, अजय, सतेंद्र, मनोज चपराना आदि रहे। वहीं, कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशु ने थापरनगर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शफीक, अरुण, जितेंद्र, निखिल, ठाकुर, दीपक, गौरव, बिट्टू और राजू सराफ आदि रहे।
पार्क में गंदगी देख भड़के किसान
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे किसान पार्क में गंदगी देख भड़क गए। नगर निगम ने पुण्यतिथि के मौके पर भी पार्क की सफाई नहीं कराई थी। रालोद नेताओं ने नगर आयुक्त को इस बारे में जानकारी दी तो सफाई कर्मचारी पहुंचे। करीब एक घंटे तक सफाई के बाद ही यज्ञ का आयोजन किया गया।