फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   800 ग्राम चरस के साथ 3 ईनामी बदमाश दबोचे

800 ग्राम चरस के साथ 3 ईनामी बदमाश दबोचे

Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
800 ग्राम चरस के साथ 3 ईनामी बदमाश दबोचे
800 ग्राम चरस के साथ 3 ईनामी बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम क्षेत्र से चेकिंग के दौरान 20-20 हजार के तीन ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 800 ग्राम चरस के अलावा 315 बोर के दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि बुधवार को माधवपुरम चौकी पुलिस चौकी प्रभारी अंकित चौहान टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गैंगेस्टर में वांछित 20-20 हजारी तीन बदमाशों के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से दो तमंचे व 800 ग्राम चरस बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में परवेज पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी तारापुरी, मेहराज पुत्र गबरूद्दीन निवासी समर गार्डन और आरिफ पुत्र बाबू निवासी तारापुरी शामिल हैं। तीनों ही बदमाश शातिर किस्म के हैं, जिनके खिलाफ अकेले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में ही दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

माधवपुरम लूट का वांछित भी दबोचा
माधवपुरम क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट की वारदात में वांछित एक और बदमाश को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। हाल ही में बदमाश पर 20 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मौ. अनस पुत्र मौ. अथर है जो पिलोखड़ी पुल का रहने वाला है। अनस पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed