फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकानदारों ने की हड़ताल, मेले में पसरा सन्नाटा

दुकानदारों ने की हड़ताल, मेले में पसरा सन्नाटा

Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने की हड़ताल, मेले में पसरा सन्नाटा
दुकानदारों ने की हड़ताल, मेले में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

- बिजली दरों को लेकर किया था प्रदर्शन, मामला न सुलझने पर दिया धरना
- पटेल मंडप का कार्यक्रम निरस्त, अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा नौचंदी मेला
मेरठ।
मेला नौचंदी इस बार अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है। अव्यवस्था से परेशान मेले में आए दुकानदार सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इससे मेले में सन्नाटा पसर गया। भीड़ न होने से पटेल मंडप में कार्यक्रम भी नहीं हो सका।
मेला नौचंदी में बिजली ठेकेदार हर दुकानदार पर कम से कम आधा किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने का दबाव बना रहा है। इसके लिए 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। एक किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए 20 हजार मांगे जा रहे हैं। जबकि पिछले साल दुकानदारों ने एक किलोवॉट कनेक्शन पर 10 हजार रुपये दिये थे। दुकानदारों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन दुकान ठेके के साथ शामिल होता है। इसका 13 सौ रुपये वह जिला पंचायत को देते हैं। जिसमें 40 वॉट का कनेक्शन फ्री होता है। यह पैसा जिला पंचायत बिजली ठेकेदार को देती है। इससे ऊपर क्षमता का कनेक्शन लेने पर निर्धारित दर के अनुसार बिजली ठेकेदार वसूली करता है। लेकिन इस बार मनमानी हो रही है। सोमवार को दुकानदारों ने इस मामले में प्रदर्शन कर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह से विवाद निस्तारण की बात कही थी। मंगलवार शाम तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आक्रोशित दुकानदार हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मेले में हर बार रास्तों पर लाल बदरपुर डाला जाता था। उसके ऊपर नियमित पानी का छिड़काव होता था। लेकिन इस बार न तो बदरपुर बिछाई गई है और न ही पिछले पांच दिनों में पानी का छिड़काव हुआ है। इसके चलते मेला परिसर में धूल उड़ती रहती है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस भी जारी हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल मंडप भी सूना
पटेल मंडप में 24 मई को माता की चौकी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होने की बात कही गई थी, लेकिन 25 मई को कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। 26 मई को स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया था। सोमवार को जिस कथक नृत्यांगना अलका शर्मा का कार्यक्रम था, उनकी तबियत खराब होने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। मंगलवार को मेला परिसर में भीड़ न होने से पटेल मंडप का कार्यक्रम फिर स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed