फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ई-रिक्शा रोकने को सड़क पर उतरा अमला

ई-रिक्शा रोकने को सड़क पर उतरा अमला

Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा रोकने को सड़क पर उतरा अमला
ई-रिक्शा रोकने को सड़क पर उतरा अमला
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ने चलाया अभियान, मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित हैं ई-रिक्शा
अतिक्रमण हटवाने के बाद 39 ई रिक्शा पकड़े, 76 वाहनों के चालान
मेरठ।
शहर के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगने के बाद मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस का पूरा अमला सड़क पर उतर आया। इस दौरान अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। उसके बाद 39 ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई की गई। बीच सड़क पर खड़े 29 अन्य वाहन भी कब्जे में लिए गए।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई मंगलवार को टीआई सुनील कुमार, टीआई डीडी दीक्षित, टीआई अनिल मिश्रा, टीआई बसंत सिंह के साथ मिलकर गढ़ रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सूरजकुंड और अन्य स्थानों पर पुलिस ने अवैध तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। ई रिक्शा चालकों में पुलिस का खौफ दिखाई दिया। इस दौरान 76 वाहनों के चालान भी काटे। ई रिक्शा प्रतिबंधित होने के बाद दिल्ली रोड पर बेगमपुल, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ। हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर भी जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

पहली बार कब्जे में ली बुग्गी
ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटवाने के दौरान पहली बार बुग्गी भी कब्जे में ली। गांधी आश्रम के पास बीच सड़क खड़ी बुग्गी को टीआई सुनील कुमार ने ई रिक्शा से बंधवाकर पुलिस लाइन भेज दिया। गैस सिलिंडर, जुगाड़, ड्रम, टायर और सामान भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा इन मार्गों पर प्रतिबंधित
दिल्ली रोड : बेगमपुल से लेकर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स तिराहा और परतापुर तक
हापुड़ रोड : बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहा व बिजली बंबा पुलिस चौकी तक
गढ़ रोड : बेगमपुल से हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, नई सड़क, तेजगढ़ी चौराहा और मेडिकल कॉलेज तक
सीसीएसयू मार्ग : कमिश्नरी आवास चौराहे से लेकर जेलचुंगी चौराहा और तेजगढ़ी चौराहे तक
जीरो माइल: जीरो माइल से लेकर रुड़की रोड पर मोदीपुरम तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed