{"_id":"5ced8b59bdec22078e0ac4f7","slug":"155907162514-modinagar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत पर मिठाई बांट विजय उत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत पर मिठाई बांट विजय उत्सव मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर मिठाई बांट विजय उत्सव मनाया
मुरादनगर। देश में भाजपा की सरकार और गाजियाबाद से पूर्व जनरल वीके सिंह की रिकॉर्ड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मिठाई बांटकर विजय उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर मंत्री संजीव त्यागी के कार्यालय पर हुआ।
महानगर उपाध्यक्ष एवं शहर प्रभारी अमित त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद की जनता ने पूर्व जनरल वीके सिंह को दोबारा रिकॉर्ड मतों से जिताकर विश्वास जताया है। इससे जनपद में विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। करीब छह माह के अंदर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे का काम न केवल पूरा होगा, बल्कि अगले दो माह में ही एक्सप्रेस वे का अधिकांश हिस्सा खुल जाएगा। अमित त्यागी ने बताया कि रैपिड रेल के काम शुरू होते ही मुरादनगर में विकास का नया दौर आएगा। बॉबी त्यागी, संजीव त्यागी, अरविंद भारतीय, ज्ञानेंद्र सिंहल आदि ने अपने विचार रखे। गुलशन राजपूत, आदेश शर्मा, गणेश शर्मा, सुशील गोस्वामी, गौरव, शालिनी शर्मा, मुकेश पारचा, रवि चौधरी, सुमित त्यागी, प्रशांत खटीक आदि मौजूद रहे।