{"_id":"5cec4e6bbdec220781489ae9","slug":"15589904917-meerut-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर में महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
- पनाश अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट में मिला शव
- दो-तीन से बंद था फ्लैट, दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- कचहरी से किया हत्यारोपी पति गिरफ्तार, व्यक्तिगत विवाद बताया कारण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/गंगानगर। पॉश गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दो-तीन दिन से फ्लैट बंद था। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी पति ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पत्नी की हत्या करना कबूला है।
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के मुताबिक परीक्षितगढ़ के शिवपुरी गांव निवासी जसवीर भाटी पत्नी पूजा भाटी (36) के साथ गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बी-403 फ्लैट में किराए पर रह रहा था। जसवीर कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी है। फ्लैट मालिक मानवेंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगानगर है। जसवीर और पूजा की सात साल पहले लव मैरिज हुई थी। अपार्टमेंट की सफाई करने वाला सुशील सोमवार को फ्लैट पर पहुंचा तो उसे फ्लैट के आसपास से दुर्गंध आ रही थी।
कंबल में लिपटा मिला शव
खोजबीन के बाद पता चला कि फ्लैट नंबर 403 में बाहर से ताला लगा हुआ था, जहां से दुर्गंध आ रही थी। सुशील ने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर गंगानगर एसओ रवि चंद्रवाल और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो बेडरूम में महिला का शव कंबल में लिपटा मिला। तीव्र दुर्गंध होने के चलते पुलिसकर्मियों का हाल बुरा हो गया। शव को किसी तरह फ्लैट से निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को की थी हत्या
सीओ सदर देहात के अनुसार पुलिस ने महिला के पति जसवीर सिंह की जानकारी जुटाई। जिस पर लोगों ने फ्लैट दो-तीन दिन से बंद रहना बताया। पुलिस ने जसवीर के मोबाइल फोन पर बात की। लेकिन जसवीर ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर जसवीर की तलाश की गई। दोपहर करीब तीन बजे जसवीर को पुलिस ने कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार जसवीर ने बताया कि उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक था। उसने विगत शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी थी।
दुर्गंध आती थी, फ्लैट पर ताला था
इंचौली निवासी सफाई कर्मी सुशील की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। सफाई कर्मी ने बताया कि उसे दो तीन दिन से दुर्गंध आ रही थी। लेकिन रोजाना ही फ्लैट का ताला लगा मिलता था। सोमवार को दुर्गंध तेज हुई तो उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया।
अपार्टमेंट में सिर्फ दो परिवार
पुलिस के अनुसार अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर छह फ्लैट हैं। स्कूलों की छुट्टियां की वजह से चार फ्लैटों के परिवार बाहर गए हुए हैं। सिर्फ दो परिवार फ्लैट में रहने बताए गए, जो भी कभी-कभार फ्लैट में आते हैं। आरोपी ने इसी का फायदा उठाते हुए कई दिन शव को फ्लैट में छुपाए रखा।
गला दबाकर मारना बताया
हत्यारोपी पति गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात करना आरोपी ने कबूल कर लिया है। महिला के शरीर और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने गला दबाकर मारना बताया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की सही जानकारी होगी। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात