फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव आचार संहिता हटी, विकास को लेंगे पंख

चुनाव आचार संहिता हटी, विकास को लेंगे पंख

Mon, 27 May 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता हटी, विकास को लेंगे पंख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव के चलते 10 मार्च 2019 (रविवार) को लगी आदर्श चुनाव आचार संहिता रविवार को समाप्त हो गई। आचार संहिता हटने के बाद अब जहां विकास कार्य शुरू होंगे, वहीं सरकारी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग का भी दौर शुरू होगा। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह तक कई अधिकारी इधर से उधर होंगे।
चुनाव आचार संहिता के कारण मेरठ-पौड़ी मार्ग (एनएच-119) के चौड़ीकरण का काम अटका है। इस मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण के साथ मुआवजा वितरण का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाकी जिन गांवों की पत्रावली शासन में अटकी है, उनकी भी संस्तुति सहित बजट स्वीकृत होने की उम्मीद अगले माह जताई जा रही है। आचार संहिता के कारण मार्ग चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। सूत्रों के अनुसार जून के पहले सप्ताह में एनएच-119 के चौड़ीकरण के लिए टेंडर जारी हो सकते हैं। बरसात का मौसम निकलते ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव के बाद सरकारी अमले में फेरबदल की प्रक्रिया पुरानी है। हालांकि चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन में कई अधिकारी नए आए थे। लेकिन चुनाव के दौरान उनकी कार्यप्रणाली को लेकर काफी सवाल उठे। माना जा रहा है कि प्रशासनिक हलके में कुछ पीसीएस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग में भी फेरबदल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी बदले जाएंगे। इन तबादलों के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं और विधायकों के पत्र भी सरकार में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास में शुरू होगा अब आवंटन
मेरठ। आवास विकास की जागृति विहार विस्तार योजना में चार सौ ज्यादा आवासों एवं भूखंडों का आवंटन होना है। जिसके लिए लोगों ने पंजीकरण भी करा लिए थे। लेकिन चुनाव के चलते आवंटियों को भूखंड व आवास नहीं मिल पाए। अब आचार संहिता समाप्त होने पर यह संभव हो सकेगा।
आचार संहिता खत्म होने का इंतजार जितना आवंटियों को था, इतना ही आवास विकास अधिकारियों को था। आचार संहिता हटने के बाद आवास विकास अधिकारियों ने लखनऊ मुख्यालय संपर्क साधना शुरू कर दिया है। करीब पांच हजार लोगों ने जागृति विहार योजना में आवासों व भूखंड के लिये पंजीकरण कराया है। संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू ने बताया कि लखनऊ आवास विकास मुख्यालय के निर्देशों के बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी।

स्टेडियम में मिलेंगी सुविधाएं
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में साढे़ पांच करोड़ रुपये से निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान को भी रफ्तार मिलेगी। डेढ़ करोड़ की पहली किस्त के बाद पिछले कई महीनों से चार करोड़ रुपयों की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया-खेलो योजना के तहत एस्ट्रोटर्फ का निर्माण रुका हुआ था। लेकिन आचार संहिता हटने के बाद विभाग को दूसरी किस्त जारी होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि मैदान का निर्माण जल्द पूरा होगा। जॉनी क्षेत्र के पांचली गांव में 9 करोड़ रुपये में मिनी इनडोर स्टेडियम के कार्य भी तेजी से होगा। अभी तक मिनी स्टेडियम में नींव का कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed