{"_id":"5ceafbd8bdec220775594d20","slug":"155890381818-meerut-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में कपड़ों के शोरूम में डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर में कपड़ों के शोरूम में डाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर में कपड़ों के शोरूम में डाका
शनिवार रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
शोरूम के गार्ड को बंधक बनाकर कार में ले गए
35 हजार रुपये और पांच लाख का माल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गंगानगर में मवाना रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दे डाला। बदमाश नगदी समेत लाखों का माल लूटकर ले गए। बदमाशों ने गार्ड को कार में बंधक बनाकर गंगानगर में घुमाया। पीड़ित व्यापारी ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
शास्त्रीनगर निवासी विपुल केला का गंगानगर में कॉटन क्लब के नाम से कपड़ों का शोरूम है। उन्होंने थाने में जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार रात शोरूम बंद करके गए थे। रात में शोरूम पर गार्ड श्रवन अकेला था। रात करीब बारह बजे के बाद कार सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम पर धावा बोल दिया। गार्ड श्रवन को बंधक लिया। वहीं, गार्ड ने बताया कि बदमाशों ने उसे बंधकर बनाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे डिवाइडर रोड व अन्य जगह घंटो गाड़ी में बैठाकर घुमाया। इसी दौरान बदमाशों के अन्य साथियों ने शोरूम में लूटपाट की।
थाने में दी गई जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शोरूम से 35 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के कपड़े लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने गार्ड को वापस शोरूम पर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने की वजह से बदमाश कैमरे में नहीं आ पाए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।