{"_id":"5ceafbd5bdec22071212dbb1","slug":"15589038141-meerut-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : जिंदगी भर का गम लेकर देवरिया लौटा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : जिंदगी भर का गम लेकर देवरिया लौटा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी भर का गम लेकर देवरिया लौटा परिवार
गंगनहर में शनिवार तड़के कार गिरने से पांच श्रद्धालुओं की हुई थी मौत
पांच घायलों को अस्पताल से दी गई छुट्टी
बिलखते परिजन और रिश्तेदार घायलों को ले गए साथ
नहर में लापता महिला को दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। देवरिया का परिवार जिंदगी भर का गम लेकर रविवार को मेरठ से चला गया। गंगनहर में शनिवार तड़के कार गिरने से जहां पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक महिला अभी भी लापता है। जिन पांच लोगों को पुलिस ने बचाया था, उन्हें रविवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रोहटा इलाके में शनिवार तड़के कांवड़ मार्ग स्थित गंग नहर पटरी पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार अगला टायर फटने के बाद नहर में जा गिरी थी। अर्टिगा कार में देवरिया के दो परिवारों के 11 सदस्य सवार थे। संदीप निवासी गांव पिंडी थाना लार जिला देवरिया, संदीप का पुत्र आशुतोष, अंश पुत्र देवी प्रसाद निवासी भटवलिया,देवरिया, अंशिका पुत्री देवी प्रसाद, अर्टिगा कार के चालक विक्की यादव निवासी हंस एंक्लेव, राजीव चौक गुरु गाम की मौत हो गई थी। जबकि शालिनी व छोटी बहन सोनी पुत्री राजेश निवासी नन्हैड़ा जिला देवरिया, देवी प्रसाद निवासी भटवलिया जिला देवरिया, आशा पत्नी संदीप निवासी पिंडी, संदीप की पुत्री आराध्या घायल थीं। एसओ रोहटा धनवीर सिंह ने बताया कि पांच घायलों को परिजन और रिश्तेदार अस्पताल से ले गये।
लापता रिंकी का नहीं लगा सुराग
कार डूबने के बाद गंगनहर में लापता हुई देवी प्रसाद की पत्नी रिंकी (28) का रविवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। एसओ रोहटा धनवीर सिंह ने एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों के साथ रोहटा क्षेत्र में गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। कई किमी तक सर्च किया। लेकिन कहीं भी महिला नहीं मिली। मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से भी संपर्क किया है। सीओ सरधना पंकज सिंह का कहना है कि महिला का पता मुरादनगर के आसपास चल सकता है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।