{"_id":"5ceafbd2bdec22078f24d8cc","slug":"15589038111024-meerut-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में दूसरा हादसा, गंगनहर में समाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में दूसरा हादसा, गंगनहर में समाई कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में दूसरा हादसा, गंगनहर में समाई कार
सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर रविवार तड़के 3:45 बजे हुआ हादसा
गाजियाबाद की तरफ से हरिद्वार जा रही थी ब्रेजा कार, नहीं लगा कोई सुराग
रोहटा क्षेत्र में भी शनिवार तड़के 4:45 बजे गंगनहर में गिरी थी कार, पांच लोगों की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना/मेरठ। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित गंगनहर पटरी इस समय जानलेवा बन गई है। शनिवार तड़के 4:45 बजे रोहटा क्षेत्र में गंगनहर में तेज रफ्तार अर्टिगा गंगनहर में गिर गई थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। रविवार तड़के करीब 3:45 बजे सरधना क्षेत्र में तेज रफ्तार ब्रेजा कार पल भर में गंगनहर में समा गई। तेज बहाव और काफी गहराई के चलते कार का कोई सुराग नहीं लगा।
बताया गया कि गंगनहर पटरी मार्ग पर सलावा झाल पुल से खतौली की तरफ एक ब्रेजा कार गाजियाबाद से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। इस कार के आगे और पीछे भी कार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ब्रेजा कार की स्पीड काफी तेज थी। अचानक नहर पटरी मार्ग पर धूल उड़ी और यह कार ओझल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालकों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। यूपी 100 पुलिस के साथ ही सरधना व खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मौके पर देखकर लग रहा था कि पटरी की तरफ घास और छोटे पौधे टूटे हुए से लगे। टोल प्लाजा मोदीपुरम से क्रेन भी मंगवाई लेकिन पानी का बहाव तेज होने पर सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस वहां से लौट गई।
हादसे की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। जिस जगह हादसा हुआ, वहां एक कार के कुछ पार्ट्स वहां बिखरे पडे़ थे। साथ ही पटरी की रेलिंग भी टूट रही थी। लग रहा था कि मोड़ पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार नहर में समा गई। रविवार सुबह एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन नहर की गहराई और पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सरधना का कहना है कि रविवार तड़के 3.45 बजे एक ब्रेजा कार नहर में गिरने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई थी। जिसको लेकर दिन भर गंगनहर में अभियान चलाया। कार में कितने लोग थे, इसका भी पता नहीं चल पाया है। वहीं, देर शाम सर्च अभियान बंद हो गया था। पुलिस अफसर सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों की पुलिस को इस हादसे की सूचना दी है।