{"_id":"5ceafbcebdec22070d45a862","slug":"155890380817-meerut-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने पर सिखेड़ा में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के अवशेष मिलने पर सिखेड़ा में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश के अवशेष मिलने पर सिखेड़ा में बखेड़ा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे अवशेष, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। इंचौली थानाक्षेत्र के गांव सिखेड़ा के जंगल मेें गोवंश के अवशेष मिलने पर रविवार को ग्रामीणों ने बखेड़ा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे इंचौली एसओ ने जल्दबाजी में खुद ही अवशेष भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग रविवार सुबह सात बजे घूमने के लिए गए थे। इस दौरान रजपुरा-सिखैड़ा रजवाहा मार्ग स्थित तालाब पर दुर्गंध आने लगी। लोगों ने तालाब में जाकर देखा तो वहां गोवंश के अवशेष दिखे। इसके बाद गांव में सूचना लगते ही सिखैड़ा व अम्हैड़ा के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में इससे पहले भी गोकशी हो चुकी है। लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।
सूचना पर गंगानगर व इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए मौके से गोवंश के अवशेष भर लिए। इस दौरान जल्दबाजी में एसओ इंचौली ने खुद ही सिपाहियों के साथ मिलकर अवशेष गाड़ी में रखवा दिए। लोगों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो पुलिस ने फटकार कर मोबाइल बंद करा दिए। नाराज ग्रामीणों ने इंचौली थाने पर पहुंचकर फिर से हंगामा कर दिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ इंचौली मनोज शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात आरोपियों ने शनिवार रात गोकशी की है। मौके से मिले अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नहीं बनाई गई गौशाला
ग्रामीणों ने बताया कि सिखैड़ा गांव में ग्राम पंचायत की छह बीघा जमीन खाली पड़ी है। कई बार कहने के बावजूद यहां गौशाला नहीं बनाई गई है। गोवंश खुले में घूमते हैं, जिसकी वजह से गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।