फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीण की हत्या कर शव ईख में फेंका

ग्रामीण की हत्या कर शव ईख में फेंका

Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या कर शव ईख में फेंका
ग्रामीण की हत्या कर शव ईख में फेंका
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित सकौती फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिलाओं ने ईख में गला-सड़ा शव पड़ा देखा। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। इसकी जानकारी पाकर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सकौती फ्लाईओवर के किनारे दादरी निवासी राज सिंह का गन्ने का खेत है। रविवार को आसपास के गांव की कुछ महिलाएं खेत में पशुओं के लिए घास काटने के लिए पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं की नजर खेत में गले-सडे़ शव पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। जिसे सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और मजूदर घटनास्थल की ओर दौडे़। उनके सामने करीब 30 वर्षीय ग्रामीण का सड़ा-गला शव पड़ा था। उसमें कीडे़ रेंग रहे थे। शव मिलने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिससे घटनास्थल पर ग्रामीणों और व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने दौराला पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की हत्या किए जाने और शव पड़ा होने की जानकारी दी। इससे थाने में हड़कंप मच गया। एसओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पुराना है शव
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि हत्यारों ने करीब 15 दिन पहले वारदात को अंजाम दिया होगा। जिसके चलते शव पर पर कीडे़ रेंग रहे थे। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देकर शव ईख में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शव की पहचान नहीं हो सकी है। वह करीब 15 दिन पुराना है। शव पर चोट का निशान भी नहीं मिला है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंका जाने की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का खुलासा हो सकेगा। -रितेश कुमार, एसओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed