फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक पर हमला, गंभीर

क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक पर हमला, गंभीर

Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक पर हमला, गंभीर
क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक पर हमला, गंभीर
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम पूठी में शनिवार देर रात तीन लोगों ने क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक को लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तरफ से तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला रामनगर निवासी चिकित्सक विनय कुमार सैनी का ग्राम पूठी में क्लीनिक है। प्लसर बाइक सवार तीन लोग शनिवार देर रात क्लीनिक पहुंचे और चिकित्सक से गालीगलौज करते हुए क्लीनिक से बाहर खींच लिया। उसके साथ लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चिकित्सक की चीख सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौडे़ तो उक्त लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घायल चिकित्सक को सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के भाई रवि कुमार सैनी ने बताया कि क्लीनिक के सामने एक मेडिकल स्टोर खुला हुआ है। वहीं, गांव के एक युवक ने क्लीनिक के बराबर में दूसरा मेडिकल स्टोर खोल लिया। जिसके चलते पहले वाला मेडिकल स्टोर मालिक उनसे रंजिश रखने लगा। जिस कारण पहले वाले मेडिकल स्टोर मालिक ने उन पर हमला कराया है। घायल चिकित्सक के भाई ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed