फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार चालक से लूटपाट

कार चालक से लूटपाट

Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कार चालक से लूटपाट
कार चालक से लूटपाट
विज्ञापन

दौराला। सरधना मार्ग स्थित चिरौड़ी पुलिया के समीप तीन युवकों ने मिलकर एक गाड़ी चालक के साथ तमंचों की बट से मारपीट कर लूटपाट कर दी।
सरधना थाना क्षेत्र के समसपुर सुराणी गांव निवासी देवेंद्र दौराला कस्बा निवासी रवि की गाड़ी पर चालक है। रविवार सुबह देवेंद्र गाड़ी मालिक के घर खड़ी करके साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। बताया कि वह आर्गेनिक प्लांट के पास पहुंचा तो कस्बे के ही नरेंद्र उसके भाई, साले और साढू ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर जबरन रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने तमंचों की बटों से पिटाई की। वहीं, ढाई हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित कार मालिक के घर पहुंचा और उन्हें वारदात से अवगत कराया। रवि ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कस्बा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुुुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोपियों की धमकी से पीड़ित के परिवार में दहशत है। एसओ रितेश कुमार ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए बताया कि मामला मारपीट का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed