{"_id":"5ceaefabbdec22073d79a69e","slug":"155890070012-meerut-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं को गोली मारने वाले को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं को गोली मारने वाले को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं को गोली मारने वाले को जेल भेजा
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल प्रेम नगर में लड़ाई की सूचना पाकर युवक द्वारा स्वयं को गोली मारकर पुलिस को फंसाने का प्रयास भारी पड़ गया। पीआरवी पर तैनात सिपाही मोनू कुमार ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार देर शाम मोहल्ला मुन्नालाल प्रेमनगर निवासी अनुज पुत्र इंद्रपाल टैक्सी चलाता है। वह पड़ोसी के साथ गालीगलौज कर रहा था। जिस पर पड़ोसी ने यूपी 100 को फोन कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी अनुज गालीगलौज कर रहा था। जिस पर पुलिस ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी। इससे गुस्साए आरोपी अनुज पुलिसकर्मियों को धमकी देकर गया कि अभी उनको बताता हूं। बतौर पुलिस अनुज ने अंदर घर में जाकर अपने बाएं हाथ में गोली मारकर पुलिस पर आरोप लगा दिया था।
हालांकि पुलिस आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में एसएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल मोनू कुमार ने अनुज के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में अनुज द्वारा स्वयं अवैध पिस्टल से गोली मारकर घायल करने तथा पुलिस पर झूठा आरोप लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को जेल भेज दिया है।