फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर की व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं मंडप संचालक

नगर की व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं मंडप संचालक

Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नगर की व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं मंडप संचालक
नगर की व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं मंडप संचालक
विज्ञापन

मवाना। कोचिंग सेंटरों के साथ-साथ नगर के मंडप भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। देर रात तक डीजे बजने के साथ-साथ मंडपों से निकलने वाला कूड़ा भी आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों को परेशान कर रहा है। पार्किंग को लेकर आज तक मंडप स्वामियों ने कोई व्यवस्था नहीं की, जिस कारण सड़क पर खड़े वाहन जाम का कारण बनते है। इसके बावजूद आज तक पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन व नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कूड़ा निस्तारण की नहीं कोई व्यवस्था
नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक मंडप संचालित हैं। मंडपों के संचालन के बाद भी आज तक अधिकतर मंडप स्वामियों ने कूड़ा निस्तारण को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की है। आलम यह है कि शादी व अन्य आयोजनों के बाद मंडपों से निकलने वाले कूड़े को नालों में बहाया जाता है या सड़क किनारे फेंक दिया जाता है, जिस कारण नगर में गंदगी पसरी रहती है। कई मर्तबा लोगों ने इस बात को लेकर नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन आज तक नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यहीं वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को मंडप स्वामी पलीता लगाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पार्किंग का नहीं कोई इंतजाम
मंडप तो बना दिए गए, लेकिन अधिकतर मंडपों में पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। ज्यादातर मंडप स्वामी आयोजनों के दौरान सड़क किनारे ही वाहनों को लगवाते हैं, जिस कारण आयोजन के दौरान नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। नगर के भीतर ही कई मंडप संचालित हैं। ऐसे में स्थिति ओर भी भयंकर हो जाती है। मंडपों में अग्निशमन यंत्रों की बात करें तो विभाग की ओर से मंडपों में समय समय पर चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाता। आग से बचने के लिए मंडपों में इंतजाम न के बराबर हैं। यदि सूरत जैसी घटना मंडप में आयोजन के दौरान हो जाए तो परिणाम गंभीर होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थिति भयंकर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक बजते हैं डीजे
नगर में संचालित मंडपों व धर्मशालाओं के लिए कोई मानक नहीं हैं। शासन की ओर से आयोजन के दौरान मंडप में रात 10 बजे तक डीजे बजाने की अनुमति है। यहां संचालित मंडपों व धर्मशालाओं में देर रात तक डीजे बजाये जाते हैं। जिस कारण आसपास कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या लोगों को बच्चों की परीक्षा के दौरान होती है। इसको लेकर भी पुलिस व प्रशासन से कई मर्तबा शिकायत की गई, लेकिन नतीजा शून्य ही निकला।
वर्जन
मंडपों में जल्द ही अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर निरीक्षण कर यंत्रों की जांच की जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी मंडप स्वामियों से कहा जाएगा।-अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना

नालों व सड़क किनारे कूड़ा डालना गलत है। पालिका की ओर से जगह-जगह डस्टबिन लगवाए गए हैं। यदि किसी मंडप स्वामी की सड़क व नाले में कूड़ा डालने की शिकायत मिलती है तो उसे नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई होगी।-मोहम्मद अय्यूब कालिया, चेयरमैन नगर पालिका मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed