फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पैठ को लेकर अफसरों की चुप्पी पर सवाल

पैठ को लेकर अफसरों की चुप्पी पर सवाल

Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
पैठ को लेकर अफसरों की चुप्पी पर सवाल
पैठ को लेकर अफसरों की चुप्पी पर सवाल
विज्ञापन

मवाना। बीते कुछ सप्ताह से नियम विरुद्ध तरीके से तहसील मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दुकानें लगाए जाने से इस मार्ग से गुजरने वालों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सड़क के दोनों ओर लग रही पैठ पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान देना तक गवारा नहीं कर रहे हैं। हर बार अधिकारी एवं पुलिस अगले सप्ताह कार्रवाई की बात कहकर टाल जाते हैं। अब लोगों के जहन में सवाल उठने लगा है कि आखिर किसके दबाव में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पैठ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका द्वारा रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ का ठेका छोड़ा हुआ है। पालिका द्वारा केवल जूनियर हाईस्कूल के निकट मैदान में पैठ के लिए ठेका छोड़ा गया है। साप्ताहिक पैठ के ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर तहसील मार्ग पर दुकानें लगवा दी जाती हैं।
विज्ञापन

पहले केवल नियम विरुद्ध तरीके से तहसील मार्ग पर केवल एक ओर ही दुकानें लगवाई जा रही थी। अब अधिकारियों और पुलिस की लापरवाही के चलते बीते कुछ सप्ताह से ठेकेदार ने तहसील मार्ग पर दोनों ओर दुकानें लगवानी शुरू कर दी हैं। आज भी सड़क के दोनों ओर दुकानें लगीं। जिससे इस मार्ग को गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा काफी दूर तक घूमकर जाना पड़ा। हालांकि इसी मार्ग पर तहसील और सीएचसी स्थित हैं। तहसील में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार के कार्यालय तथा आवास हैं। इसके बावजूद इस ओर किसी भी अधिकारी ने ध्यान देना गवारा नहीं किया। इस संबंध में बीते सप्ताह उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ठेकेदार को बुलाकर हिदायत दी जाएगी। यदि फिर भी नहीं मानता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद इस बार भी किसी अधिकारी एवं पुलिस ने सड़क के दोनों ओर दुकानें लगवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई तो दूर टोकना तक गवारा नहीं किया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से लोगों के जहन में अब सवाल उठने लगा है कि आखिर किसके दबाव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कानून को ठेंगा दिखाकर नियम विरुद्ध तरीके से सड़क के दोनों ओर दुकान लगवाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं। वहीं, इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदार को बुलाकर चेतावनी दी जाएगी। यदि नहीं मानता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed