फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाश बोले, मुंह खोला तो उड़ा देंगे खोपड़ी

बदमाश बोले, मुंह खोला तो उड़ा देंगे खोपड़ी

Wed, 22 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
बदमाश बोले, मुंह खोला तो उड़ा देंगे खोपड़ी
बदमाश बोले, मुंह खोला तो उड़ा देंगे खोपड़ी
विज्ञापन

मेरठ। मंगलवार दोपहर दो बजे सराफा कारीगर श्रवण कुमार सोने के कंगन में टांका लगा रहे थे, जबकि दूसरा कारीगर हिमांशु खाना खा रहा था। इसी दौरान आए दो बदमाश दुकान के बाहर खडे़ हो गए। दुकान कादरवाजा शीशे का था।

एक बदमाश ने बाहर से ही श्रवण से गले की चेन का इशारा देते हुए कहा कि इसमें टांका लगा देंगे क्या? श्रवण ने इशारे से ही इंकार कर दिया। इसके बाद बदमाश ने दरवाजा तेजी से खोला और श्रवण की ओर चेन फेंक दी। श्रवण चेन में टांका लगाने लगे, तभी दो बदमाशों ने दोनों कारीगरों पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन


श्रवण की कनपटी पर पिस्टल तान बदमाश ने पहले अपनी चेन छीनी। उसके बाद बदमाशों ने दोनों कारीगरों को धमकी दी कि मुंह खोला तो खोपड़ी उड़ा देंगे। यह सुनकर कारीगर अपनी जगह पर बैठे रहे। एक बदमाश श्रवण के पास जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक के बाद एक चार जेवरात रखने वाली दराज खुलवाई, जहां उसको कुछ नहीं मिला। कारीगरों ने बदमाशों से कहा कि यहां कोई कैश, जेवरात नहीं है। बदमाशों ने कारीगरों के हाथ से कंगन छीने। इसके बाद श्रवण से तिजोरी की चाबी ली। तिजोरी से बदमाशों ने 90 हजार रुपये निकाले। 2:12 बजे बदमाश कारीगरों को धमकी देकर बाइक सवार अपने साथियों के साथ फरार हो गए।

12 मिनट बदमाशों ने कहर
बदमाशों की संख्या चार थी। दो बदमाश बाहर मोर्चा संभाले थे और दो बदमाश दुकान में घुसे थे। 12 मिनट तीन सेकेंड बदमाश सराफा कारीगर की दुकान पर रहे। इसी दौरान बदमाशों ने कारीगरों को बार बार गोली मारने की धमकी दी। दोनों कारीगर दहशत में हैं।


व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश
दिनदहाडे़ कागजी बाजार में सराफा कारीगरों से लूटपाट की जानकारी लगने पर व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा है। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे एसपी सिटी से भी नाराजगी जताई। एसपी सिटी ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सरेआम बदमाश लूट करके फरार हो जाते हैं। बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed