{"_id":"5ce45fb6bdec22077f3adee7","slug":"15584706345-meerut-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शराब के नशे में छह लोगों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। मटौर गांव के पास एक ढाबे पर सोमवार देर रात नशे में आधा दर्जन युवकों ने ढाबा संचालक के बेटे पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
वलीदपुर गांव निवासी विमल जाटव, सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर दौराला से गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार मटौर निवासी आधा दर्जन दर्जन युवकों ने नशे में उसकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर विमल के साथ मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले से ढाबा संचालक प्रताप चौहान के भतीजे अमित को अवगत कराया। इस पर अमित ने आरोपियों को ढाबे पर बुलाकर समझाने के लिए कहा। आरोपियों ने अमित को भी भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ढाबे पर पहुंचे और वहां प्रताप के बेटे अवनीश पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे मोदीपुरम स्थित अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।