फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएमजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

डीएमजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
डीएमजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली
डीएमजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरुकता रैली निकाली। रैली को रवाना करने से पहले प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने कैडेटों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। एनसीसी कैडेटों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कैप्टन विक्रम सिंह पुंडीर, सेकेंड अफसर दीपक कुमार हवलदार कमलेश, सूबेदार विरेंद्र सिंह के निर्देशन में निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से निकलती हुई विद्यालय पहुंचीं और उसका समापन किया गया। रवि, शेखर, गुड्डू, यशप्रताप, शुभम आदि का सहयोग रहा।

कैडेट्स ने अस्पताल में जाकर की साफ-सफाई

मेरठ। स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता ही देश सेवा कार्यक्रम के तहत दो प्लाटून 72 यूपी बटालियन एनसीसी देवनागरी इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने शनिवार को प्यारे लाल अस्पताल में साफ-सफाई की। इस दौरान कैडेट्स ने पोस्टर बैनर के माध्यम से जनता को जागरूक भी किया। मेजर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास की रोजाना सफाई करें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर जिला अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों ने एनसीसी कैडेट्स के स्वच्छता कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित भी किया। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा एवं विकास में स्वच्छता का बड़ा महत्व होता है। स्वच्छता अभियान में कैडेट्स अभिजीत, आकाश, शिवम, दिलशाद,रविन्द्र, भुभराज, राहुल, शेखर, साकिब, विशाल, आकिब, मोहित आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed