{"_id":"5c0d7e14bdec2241b054e7e9","slug":"15443881572-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से अधर में लटका निर्मल हिंडन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से अधर में लटका निर्मल हिंडन अभियान
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर से अधर में निर्मल हिंडन अभियान
सरधना। नगर में जहां एक तरफ नाली व नाले चौक होने के कारण सड़कों पर दूषित पानी के जलभराव की समस्या बनी हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ नगर का मेरठ रोड स्थित नाला भी पूरी तरह से चौक हो चुका हैं। मुख्य नाले के चौक होने के कारण सरधना में निर्मल हिंडन अभियान सफाई अभियान लटक जाने के कारण एक बार फिर से फ्लॉप हो गया हैं। तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार व डीएम अनिल ढींगरा के साथ तत्कालीन एसडीएम राकेश प्रताप सिंह के द्वारा नालों की साफ सफाई के लिए बडे़ स्तर पर अभियान की शुरूआत की गई। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात व तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार के स्थानांतरण के बाद नगर में चलाया गया निर्मल हिंडन अभियान बंद हो गया हैं। नाले की कुछ जगहों पर साफ सफाई कराई गई थी लेकिन कुछ जगह पर कई वर्षों से आज तक साफ सफाई नहीं हो सकी। नगर का मेरठ रोड स्थित एक मुख्य नाला है, अन्य मार्गों पर नाले के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि बरसात हो जाए तो थोड़ी देर में ही सरधना जलमग्न हो सकता हैं। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही चौक नालों की साफ सफाई कराई जाएगी।