{"_id":"5c0d7e01bdec2241c6366133","slug":"15443881379-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पैंठ में किया हंगामा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पैंठ में किया हंगामा।
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से टूटी सिल, हंगामा
मवाना। साप्ताहिक पैंठ में बाइक की टक्कर से सिल (पत्थर) टूटने से भड़की महिला दुकानदार ने बाइक सवार को पकड़ लिया तथा जमकर हंगामा किया। बाद में समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
साप्ताहिक पैंठ में मेरठ से एक महिला पत्थर की सिल लेकर बेचने के लिए आई थी। रविवार दोपहर दो बजे के आसपास वह महिला तहसील रोड पर सड़क किनारे बैठी हुई थी। तभी एक बाइक सवार युवक लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया तथा वहां बिक्री के लिए रखे पत्थर में टक्कर मार दी। जिससे पत्थर टूट गया। जिसको लेकर महिला ने हंगामा करते हुए बाइक सवार युवक को दबोच लिया। हंगामा होता देख पुलिस युवक को थाने ले आई। बाद में दोनों में समझौता हो जाने के बाद मामला शांत हुआ।
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विद्यादीप क्रिकेट एकेडमी तथा हस्तिनापुर क्रिकेट एकेडमी के मध्य हुए क्रिकेट मैच में हस्तिनापुर क्रिकेट एकेडमी ने विद्यादीप क्रिकेट एकेडमी को चार रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हस्तिनापुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित ओवर में 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यादीप एकेडमी की टीम 217 रन ही बना सकी। चार रन से हस्तिनापुर एकेडमी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज कराई
मवाना। शनिवार की देर रात लक्ष्मीचंद मवाना थाने पहुंचे तथा पुलिस को अवगत कराया कि उनका पुत्र सत्यप्रकाश निवासी मोहल्ला तिहाई शनिवार दोपहर से लापता है। पीड़ित ने सत्यप्रकाश की गुमशुदगी दर्ज कराई है।