फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया।

सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया।

Mon, 10 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया।

विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस
मवाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्षा एवं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। पंचायती धर्मशाला में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के 72 वें जन्म दिवस पर नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिष्ठान बांटा। वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी की गिनती सशक्त महिलाओं में होती है। त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी के नेतृत्व में दो बार यूपीए को सरकार बनाने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनना स्वीकार नहीं किया। अध्यक्षता मोहम्मद इलियास कुरैशी तथा संचालन राजेंद्र कुमार जाटव ने किया। कार्यक्रम में योगराज सिंह नबंरदार, विचित्रानंद वर्मा, विनोद कुमार कामिल, शिवदत्त शर्मा, शाहनवाज कुरैशी, अय्यूब कालिया, महमूद अजनबी आदि उपस्थित थे।

वहीं रामराज में भी कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया का गांधी के चित्र के सामने केक काटकर बधाई दी तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की और उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव, अनील, डाक्टर अहसान, सारिका, सुखबीरी, सुभाष गुर्जर, डॉक्टर मनोज, सुमित, देवेन्द्र उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, तेजपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed