फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समाज कल्याण अधिकारी ने किया आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण

समाज कल्याण अधिकारी ने किया आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण

Sun, 09 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी ने किया आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण
आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला
जिला समाज कल्याण अधिकारी बोले, मुख्यमंत्री राहत के लिए भेजी जा रही रिपोर्ट
हस्तिनापुर। पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा नौ के छात्र केशव पुत्र विजयपाल ने कॉलेज के कमरे मे पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी पारितोश श्रीवास्तव ने स्कूल पहुंचकर जांच की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की दोपहर कक्षा नौ के छात्र केशव ने कॉलेज परिसर में कमरे में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस मामले में देर रात मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हस्तिनापुर थाने पर हंगामा किया था। बाद में देर रात्रि मृतक को मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गए थे। आज इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी पारितोश श्रीवास्तव ने स्कूल पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने छात्रावास व बच्चों के लिए खाने बनाने वाले रसोईघर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को पूरी तरह खाने के नियमों को सही रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में छात्र केशव निवासी सलीमपुर बिजनौर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की भी पूरी तरह जांच शुरू कर दी है और बच्चों की समस्याओं की पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मृतक छात्र के मामले में मुख्यमंत्री सहायता कोष को जिलाधिकारी द्वारा रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योति सतसंगी, वरिष्ठ सहायक प्रतिबंध समेत स्टाफ के 13 अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को एकत्र कर स्कूली बच्चों को पूरी तरह शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। इस मामले में देर शाम तक थाने में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी थी। आज मृतक छात्र का उसके परिजनों ने मेडिकल से लाने के बाद अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed