{"_id":"5c0c2d61bdec22417b50d119","slug":"154430196116-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू सर्च आपरेशन अभियान-ट्रक को पानी से निकाला-एक अज्ञात शव भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चलाया रेस्क्यू सर्च आपरेशन अभियान-ट्रक को पानी से निकाला-एक अज्ञात शव भी मिला
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना(मेरठ)। क्षेत्र में नानू गंगनहर पुल से बीती बृहस्पतिवार रात्रि करीब दस बजे गिरा ट्रक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे निकाला जा सका। स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ को बुलवाया। इसके बाद ट्रक को पानी से बाहर निकाले जाने में सफलता मिली। हालांकि चालक का शनिवार को भी पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में दोनों टीमों का आपरेशन जारी है।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गंगनहर पुल से बृहस्पतिवार रात गिरे ट्रक को शनिवार दोपहर निकाल लिया। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के रेस्क्यू आपरेशन के चलते यह सफलता मिली। हालांकि ट्रक के अंदर चालक अथवा अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, सीओ संतोष कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल भी मौजूद रहे। इस दौरान यहां भारी भीड़ जमा रही। उसे हटाने के लिए पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इतना ही नहीं मेरठ-करनाल एवं चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग पर जाम लग गया। बचाव अभियान के दौरान एक अज्ञात शव मिला। उसे चालक के परिजनों ने पहचानने में असमर्थता जताई। ट्रक मालिक शैलेश कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रक में चालक रोहित पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी बुड़सनी बागपत के होने की जानकारी है। अन्य कोई ट्रक में सवार था या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। समाचार लिखे जाने तक गंगनहर में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ का संयुक्त अभियान जारी था। गौरतलब है कि रोहित मेरठ से शामली की तरफ ट्रक लेकर जा रहा था। नानू पुल पर अनियंत्रित होकर ट्रक गंगनहर में समा गया था। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
एनडीआरएफ की टीम पहले पहुंची
नानू गंगनहर पुल पर ट्रक को पानी से बाहर निकालने के लिए शनिवार को स्थानीय पुलिस द्वारा गाजियाबाद से एनडीआरएफ और लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम एवं लखनऊ से इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम आधुनिक उपकरणों से लैस होकर पहुंची। इस दौरान तीन क्रेन ट्रक को बाहर निकालने के लिए बुलाई गई थीं। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम सुबह सवेरे ही पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद भी ट्रक में क्रेन का तार नहीं बांधा जा सका। जिसके चलते ट्रक को पानी से बाहर नहीं खींच जा सके। इसके बाद लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची। उसके मीडिया प्रभारी शिवकिशोर पांडेय ने बताया कि दोनों टीमों के संयुक्त अभियान के चलते दोपहर में सफलता मिली। क्रेन का तार ट्रक में बांधा जा सका। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। ट्रक में न तो चालक मिला और न ही कोई अन्य। हालांकि चालक रोहित की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। देर सायं एक शव टीम को मिला जिसे ट्रक मालिक एवं चालक रोहित के परिजनों ने पहचानने में असमर्थता जताई ।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के संयुक्त अभियान से मिली सफलता
चालक रोहित का पता नहीं चल सका, संयुक्त अभियान जारी
पुलिस इंस्पेक्टर बोले अभी तक थाने में तहरीर नहीं मिल सकी है