{"_id":"5c0442d4bdec224153247823","slug":"15437831677-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार किये
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस सहित चार गिरफ्तार
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने शनिवार की रात भोला मार्ग से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस, दो चाकू बरामद किए है। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार जानी पुलिस शनिवार की रात भोला मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मार्ग के किनारे संदिग्ध अवस्था में खडे़ कुछ व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को अपने पास आता देखकर वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी में पुलिस को एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक ई रिक्शा बरामद हुए है। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सिद्धांत उर्फ सिद्दू पुत्र कृष्णपाल निवासी पेपला इदरीशपुर, सुशील पुत्र प्रमोद, सरफराज पुत्र जलालुद्दीन, आकाश पुत्र आजाद निवासी पेपला इदरीशपुर थाना जानी बताए है। फरार होने वाले अपने साथी का नाम सलमान पुत्र जलालुद्दीन निवासी पेपला इदरीशपुर थाना जानी बताया है। पकडे़ गए आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। उन्होंने पूछताछ में ई रिक्शाओं से बैट्री लूट करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन