फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नंगला आर्डर में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप

नंगला आर्डर में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप

Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नंगला आर्डर में दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप
चीनी मिल अधिकारियों से की तौल लिपिक की शिकायत
विज्ञापन

- तौल सही होने पर हुई गन्ना तौल शुरू
सरधना। नंगला आर्डर स्थित दौराला चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को एक किसान ने घटतौली की शिकायत तौल लिपिक से की। किसानों ने चीनी मिल अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया। किसानों ने कांटा सही नहीं होने तक तौल चालू नहीं करने देने की भी बात कही। शनिवार को नए तौल लिपिक ने कांटे पर बाट रखकर कांटे की जांच कराई और कांटा सही होने के बाद ही किसानों ने तौल को चालू होने दिया।

दौराला चीनी मिल के नंगला आर्डर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसान अरविंद उर्फ जोनी पुत्र रामगोपाल त्यागी शुक्रवार को गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने लेकर पहुंचा। उसने गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने ले जाने से पूर्व ट्राली का वजन कांटे पर कराया। जिसमें धर्म कांटे की पर्ची जो मिली उस पर 49 क्विंटल से अधिक का वजन आया। वह गन्ने लेकर पहुंचा तो तौल लिपिक बिजेंद्र निवासी महादेव ने पर्ची को तोला तो वजन 48 क्विंटल 35 किलो निकला। जिसको लेकर अरविंद उर्फ जोनी ने शिकायत लिपिक बिजेंद्र से की। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने भी कहा कि जब तक गन्ना क्रय केंद्र का कांटा सही नहीं होगा वह तौल को चालू नहीं होने देंगे। जिसके बाद तौल बंद हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीण व किसान दोबारा से गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने तौल लिपिक बिजेंद्र की जगह पर सुधीर निवासी अंबरपुर मिला,उसने कांटे पर बाट रखकर वजन की जांच कराई जिसके बाद ग्रामीणों ने गन्ने की तौल को चालू होने दिया। विक्रम सिंह, मानव, श्रीचंद, रोहित, नवाबगढ़ी के प्रधान आसमोहम्मद, नवीन त्यागी भी मौजूद रहे। उधर इस संबंध में दौराला चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक अभिषेक से बात की तो उन्होंने बताया कि तौल लिपिक बिजेंद्र को रूटीन कार्रवाई के तहत बदला गया है। उनके पास गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की कोई भी शिकायत नहीं आई। यदि किसी किसान को घटतौली जैसी कोई समस्या या शिकायत आती है, तो वह चीनी अधिकारियों को बता सकता है। कांटों की जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed