फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्घालय के वार्षिकोत्सव पर लोहियानगर एक स्कूल में पहुंचे प्रमुख सचिव ग्रह

विद्घालय के वार्षिकोत्सव पर लोहियानगर एक स्कूल में पहुंचे प्रमुख सचिव ग्रह

Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
विद्घालय के वार्षिकोत्सव पर लोहियानगर एक स्कूल में पहुंचे प्रमुख सचिव ग्रह
- सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के दूसरे वार्षिकोत्सव में पहुंचे प्रमुख सचिव गृह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के दूसरे वार्षिकोत्सव में प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार पहुंचे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शैक्षिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।
लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में दूसरा वार्षिकोत्सव गूंज द सोल ऑफ इंडिया आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणेश वंदना, फैशन शो आदि समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव गृह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों की सराहना की। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे एसएसपी ने भी छात्रों का मनोबल बढ़ाया और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे संस्कार के लिए प्रेरित किया। समारोह में डायरेक्टर फादर निर्मल राज होर्मेस ने भी छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र, प्रधानाचार्य सोमन चक्रवर्ती ने भी बच्चों को शिक्षा के साथ उनके कौशल विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को जरूरी बताया। कार्यक्रम में डॉ. पीसी रंगता डायरेक्टर साउथ प्वाइंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सोनीपत, एमएस गिल एसपी ह्यूमन राइटस कमीशन समेत विद्यालय प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
प्रमुख सचिव गृह कार्यक्रम में शाम 4:30 बजे पहुंचे। यहां एसपी देहात, तीन सीओ, चार थानाध्यक्ष, 8 दरोगा, 4 हेड कांस्टेबल, 40 कांस्टेबल एवं 8 महिला कांस्टेबल सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर लगा जाम
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रमुख सचिव गृह बिजली बंबा बाईपास से परतापुर की ओर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने चौराहे पर दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। जिससेे कुछ ही देर में जाम लग गया। प्रमुख सचिव गृह के निकल जाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed