फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रशिक्षण शिविर में किसान पाठशाला को लेकर ट्रेनरों को दी जानकारी

प्रशिक्षण शिविर में किसान पाठशाला को लेकर ट्रेनरों को दी जानकारी

Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में किसान पाठशाला को लेकर ट्रेनरों को दी जानकारी

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में मास्टर ट्रेनरों को दिया प्रशिक्षण
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सभी न्याय पंचायतों के दो-दो ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाने वाली पाठशालाओं के मास्टर ट्रेनरों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में डॉ. शिवकुमार ने रबी की मुख्य फसलों की प्रजातियों व प्रभावी बिंदुओं के विषय में जानकारी दी। कृषि वानिकी पारदर्शी किसान सेवा योजना मोबाइल एप, रबी फसलों पर अनुदान व समर्थन मूल्य के विषय में जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना, किसान क्रेडिट योजना, मृदा विश्लेषण आदि विषयों पर जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया। किसान पाठशालाओं का व्यापक प्रचार करने व अधिक से अधिक किसानों की भागेदारी पाठशाला में सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। आगामी प्रशिक्षण का आयोजन छह दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की अपील
हस्तिनापुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक नगर अध्यक्ष वैभव सोनी के प्रतिष्ठान पर आायेजित की गई। विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अब आखिरी युद्ध हो रहा है। सरकार शीतकालीन सत्र में अध्यादेश लाकर अथवा संसद में कानून बनाकर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराएं। विहिप ने तय किया है कि पूरे देश में बड़ी-बड़ी सभाएं कर हिंदू जागृति का कार्य किया जाएगा। आगामी नौ दिसंबर को दिल्ली में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लाखों राम भक्त केंद्र सरकार से भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग करेंगे। नगर अध्यक्ष वैभव सोनी ने आगामी नौ दिसंबर को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में चलने का आह्वान किया। सौरभ शर्मा, आशू त्यागी, जिला संयोजक बजरंग दल मनीष करहाना, देवेश, अमन, मांगेराम, हरविंदर, कार्तिक शर्मा, राहुल, आदेश, मानव, अरिहंत, सुमित ढाका, अमित, दिवाकर, आजाद आदि उपस्थित रहे। वहीं विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को पकड़े गये गोतस्कर को मुठभेड़ में पकड़ने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मेघराज सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण चौधरी एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए फूल मालाएं एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया और इस कार्य में स्थानीय पुलिस बल का बहुत उत्तम कार्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed