{"_id":"5c019becbdec22413f5d9dbb","slug":"15436093688-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली।
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत द्वारा स्कूलों के सहयोग से विशाल रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ चेयरमैन अमित मोहन टीपू व सभासदों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में नगर पंचायत कर्मचारी, सभासदों एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के बच्चों ने नगर में रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षितगढ़ स्वच्छता मिशन 2019 में भाग ले रहा है। इससे पहले भी नगर स्वच्छता के मामले में जिले में तृतीय स्थान पर रहा था। इस बार हम सबको जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश में परीक्षितगढ़ को स्वच्छता में प्रथम स्थान लाने का संकल्प लेना चाहिए। नगर का एक वार्ड स्वच्छ परीक्षितगढ़ मिशन के लिए चयनित किया जाएगा। जिसको मॉडल वार्ड बनाया जाएगा। सभासद देवीदास गौतम, अनिरुद्ध त्यागी, ओमकार सिंह, कपिल लौहरे, नंदकिशोर कश्यप, गौरव त्यागी, सतीश अग्रवाल, इरफान कुरैशी, डॉ. सलीम, विष्णु अवतार रूहेला एवं नगर पंचायत कर्मचारी स्कूल के शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
अंग्रेजी में अब्दुल और रिद्धि अव्वल
परीक्षितगढ़। नगर स्थित रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को किंडर गार्टन विंग की कक्षाओं के बच्चों की अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्री नर्सरी से यूकेजी तक के 36 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन अमित गुप्ता ने की तथा संचालन कीर्ति ने किया। शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर पदमसैन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के भावी जीवन के निर्माण और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य शालिनी राय व कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल निर्णायक मंडल में रहे। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी के अब्दुल आहद प्रथम, इनाया खान द्वितीय व आराध्या तृतीय स्थान पर रही। नर्सरी से रिद्धि प्रथम, सिमर द्वितीय व अली अम्मार तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी से अविका प्रथम, जिया अय्यूब द्वितीय और विवान तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी से अक्स त्यागी प्रथम, अक्षय द्वितीय व निर्मित तृतीय स्थान रहे। रविशंकर, अर्श अली, पूजा रावत, ज्योति शर्मा, संगीता, फराह, सपना, पूर्णिमा, करिश्मा, आयशा, निशा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा पर विमर्श
मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को रवि गोला के आवास पर हुई। इसमें गांधी स्मृति 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कमल संदेश पदयात्रा का आयोजन एक से 15 दिसंबर तक निकाली जाएगी। विधानसभा क्षेत्र प्रमुख संजीव बंसल, मंडल प्रमुख प्रवीण जैन, सोनू ने बैठक में कहा कि पालिका के निकट रामलीला मैदान में सभी बूथों के कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष एकत्र होंगे। बैठक में नौ दिसंबर को विशाल धर्म सभा दिल्ली चलो पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता सुभाष दीक्षित ने की। सुधा चौहान, रवि गोला, अभिनव चौहान, निपुण चौहान, मनोज, आशीष रस्तोगी, राजीव कुमार रस्तोगी, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।