फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेत जोत रहे किसान की रुटर में फंसकर दर्दनाक मौत

खेत जोत रहे किसान की रुटर में फंसकर दर्दनाक मौत

Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खेत  जोत रहे किसान की रुटर में फंसकर दर्दनाक मौत
खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

घंटों मशक्कत कर निकाला गया शव, परिजनों का बुरा हाल
मवाना।
गांव जंधेड़ी में रविवार को खेत जोत रहे युवक की रोटावेटर (खेत जोतने का उपकरण) में फंसकर मौत हो गई। खेत के पास से गुजर रहे एक किसान ने रोटावेटर में शव फंसा देखा तो ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद किसान का शव निकाला।
गांव निवासी अनुज उर्फ छोटू (20) पुत्र भूलेराम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रविवार को अनुज का बड़ा भाई सुखचैन गन्ने के खेत में छिलाई करने गया था। इस बीच अनुज ट्रैक्टर से चाचा महेंद्र के खेत की जुताई करने चला गया। इसके बाद वह अपने खेत में जुताई कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर मेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही अनुज ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर पर जा गिरा। उसमें फंसकर अनुज की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे किसान महेंद्र ने उसका शव रोटावेटर में फंसा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों को अनुज का शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अनुज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेगवती व भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मवाना थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि परिवार ने हादसे की तहरीर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई नहीं चलाने देता था ट्रैक्टर
अनुज घर में सभी का लाडला था। भाई सुखचैन उसे ट्रैक्टर नहीं चलाने देता था। रविवार को अनुज चुपके से ट्रैक्टर की चाभी लेकर खेत जोतने चला गया था। चाचा महेंद्र ने बताया कि उनके भाई भूलेराम की मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद बड़े बेटे अरुण की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रविवार को अनुज की मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी सुखचैन के कंधों पर आ गई है।

सिपाही बनने का था सपना
अनुज ने हाल ही में बीए की परीक्षा पास की थी। उसने बीते दिनों यूपी पुलिस की परीक्षा भी दी थी। लेकिन कुछ अंकों से वह पुलिस में भर्ती होने से चूक गया। वह दोबारा पुलिस की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed