{"_id":"5be745afbdec2269a92b6de8","slug":"154188326518-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती चीनी मिल पर सपाईयों का हंगामा, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकौती चीनी मिल पर सपाईयों का हंगामा, धरना दिया
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकौती मिल पेराई सत्र शुरू, किसानों को नहीं मिली पर्चियां
दौराला। सकौती चीनी मिल प्रबंधन पर सपाइयों ने किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। सपाइयों ने मिल गेट पर हंगामा कर धरना दिया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने मिल परिसर में पहुंचकर केन मैनेजर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
सकौती मिल पहुंचे सपाइयों का आरोप है कि महज मिल का पेराई सत्र सरकार से बचने के लिए शुरू किया गया है। अभी तक किसानों को पर्ची नहीं मिली है। सपाइयों ने ज्ञापन में कहा कि मिल प्रबंधन सभी व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करें। सरधना विधान सभा से सपा के महासचिव राजीव राणा के नेतृत्व में शनिवार की दोपहर केन मैनेजर जितेंद्र कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र तो शुरू कर दिया। लेकिन अभी तक किसानों को गन्ना पर्ची नहीं दी है। यह किसानों के साथ महज दिखावा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पेराई सत्र को सुचारु ढंग से चलाने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में राहुल दादरी, रविकांत राणा, दीपक शाहपुर, सतेंद्र, मोनू, भूपेंद्र, सोमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पुष्कर मिश्र का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। मिल का पेराई सत्र का उद्घाटन हो गया है, शीघ्र ही पेराई भी सुचारु कर दी जाएगी, किसानों के हित में मिल काम कर रही है।
विज्ञापन