{"_id":"5be745acbdec22695d36099c","slug":"154188326176-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विभिन्न मामलों में किया 6 का शांति भंग में चालान-दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विभिन्न मामलों में किया 6 का शांति भंग में चालान-दो को जेल भेजा
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के मामले में छह का शांतिभंग में चालान
सरधना। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कई जगहों पर मारपीट हुई। जिसमें पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में छह लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। जिसमें एसडीएम के यहां से चार लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया और दो लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुल्हैड़ा से रोबिन व सचिन पुत्रगण सुरेंद्र का शांति भंग में चालान कर दिया। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा हैं। कालंदी निवासी कुलदीप पुत्र ऋषिपाल का पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में शांति भंग में चालान किया। मोहल्ला जगमोहन नगर में शहनवाज पत्नी जीजू का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया जिसमें रुपये के लेनदेन को लेकर नसीमुद्दीन के साथ विवाद चल रहा था। कुलंजन गांव निवासी महिला के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने सतेंद्र पुत्र रामबीर का शांति भंग में चालान कर दिया। रार्धना निवासी सुजीत पुत्र राजेंद्र का भी शांति भंग में चालान कर दिया। जिसमें सतेंद्र व सुजीत को जमानत नहीं मिलने पर उन दोनों को जेल भेज दिया गया।