फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राजवाहे सुखे कैसे हो सिचाई

राजवाहे सुखे कैसे हो सिचाई

Sun, 11 Nov 2018 02:25 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
राजवाहे सुखे कैसे हो सिचाई

विज्ञापन
किसानों ने की रजवाहे में पानी देने की मांग
बहसूमा। रजवाहे में पानी नहीं होने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गेहूं की बुआई के लिए किसानों को पलेवा करना है। इस समय रजवाहे में पानी नहीं आया तो किसान गेहूं की बुआई देरी से कर पाएंगे। किसानों की माने तो बीते एक माह से रजवाहे सूखे पडे़ हैं। रजवाहों में पानी नहीं होने से किसान गेहूं की बुआई के लिए पिछड़ रहा है। इस समय सरसों, गेहूं व बरसीम के लिए खेत के पलेवा के लिए सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। किसानों ने रजवाहे में पानी देने की मांग की है। वहीं इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन
परीक्षितगढ़। नगर स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक महामाई आश्रम में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के लिए शिलान्यास किया गया। नगर के महामाई आश्रम में संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। जिसमें पंड़ित योगेश कुमार शास्त्री, प. सलेक चंद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण सुंदर कांड व अखंड हनुमान चालीसा पाठ संपन्न कराया। पूजन में यज्ञमान अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला, कृष्णपाल, कपिल लौहरे, ऋषिपाल, रविंद्रपाल रहे। शिलान्यास करते हु॑ए विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि महामाई नागराज वासुकी माता को कहा जाता है। महाभारत काल में रानी नवलदे ने महामाई का आह्वान कर स्थान दिया था। इस स्थान पर जनमेज्य ने नागवंश को समाप्त करने की प्रतीज्ञा की थी। इस स्थल को और भी आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा की स्थापना से इसका और महत्व बढ़ जाएगा। पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए यहां अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। इस अवसर पर नरेंद्र पाल, भानू पाल, पिंटू सैनी, राहुल पाल, मंयक, काले, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed