फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निष्पक्ष जांच नहीं होने पर करूंगा धर्म परिवर्तन

निष्पक्ष जांच नहीं होने पर करूंगा धर्म परिवर्तन

Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच नहीं होने पर करूंगा धर्म परिवर्तन

विज्ञापन

निष्पक्ष जांच नहीं होने पर करूंगा धर्म परिवर्तन
सरधना। तहसील क्षेत्र के राशन डीलर ने ग्राम प्रधान पर रंजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। डीलर ने डीएम, कमिशनर, मुख्यमंत्री और मौलाना दारूलउलूम देवबंद सहारनपुर को एक शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि निष्पक्ष जांच नहीं होने पर वह धर्म परिवर्तन कर परिवार सहित गांव से पलायन कर लेगा। इस संबंध में एसडीएम ने जानकारी होने से इनकार किया है। साथ ही जानकारी कर निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।
सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी इकबाल पुत्र फजर अली ने बताया कि वह गांव में करीब 28 वर्षों से राशन डीलर है। वर्तमान ग्राम प्रधान शबनम पति शहजाद की उसके परिवार के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते ही उसके भाई अख्तूम पर हमला करके घायल कर दिया गया। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान पति ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर दूसरे गांव जसड़ से कुछ राशन मंगवाया और कुछ राशन उसके पास मिड-डे मिल का रखा हुआ था। उसको फर्जी तरीके से पकड़वा दिया। जिसमें उसकी राशन एजेंसी की जांच हुई तो उसके यहां पर मात्र सात किलो राशन कम दिया गया था। जांच में धांधली कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जिसकी जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही हैं। इकबाल ने डीएम, एसएसपी, मुख्यमंत्री और मौलाना दारूलउलूम देवबंद को भी शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में उसने धर्म परिवर्तन कर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

- आरोप निराधार है। ग्रामीणों की शिकायत पर राशन डीलर के खिलाफ जांच चल रही है, मेरा उससे कोई व्यक्तिगत लेना देना नहीं है। - प्रधान पति शहजाद
- मामला संज्ञान में नहीं हैं, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। -संतोष कुमार सिंह सीओ सरधना
- मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। इस तरह का कोई मामला है, तो निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। -अमित कुमार भारतीय एसडीएम सरधना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed