{"_id":"5bd771d0bdec227eda030eb5","slug":"154084599310-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने सरधना नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
सरधना नगर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही हैं। अतिक्रमण के कारण नगर में विभिन्न जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को तहसील पहुंचे। इस दौरान मिलन सोम ने कहा कि नगर में ठेली संचालक सड़कों पर ठेली खड़ी करके जाम व अतिक्रमण की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। चर्च मेले के दौरान यह समस्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह आंदोलन करेंगे। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने ज्ञापन पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। मिलन सोम, हिमांशु त्यागी, चरणसिंह, सुंदर, भंवर सिंह, अनुज सोम, अनुज कश्यप, प्रशांत सोम, सुधांशु सोम, अंकित सोम, पवन सोम, निशांत त्यागी आदि शामिल रहे।
नगर में जाम व अतिक्रमण की समस्या बढ़ने की लगातार शिकायतें आ रही है। इस पर गंभीरता से कार्रवाई कराई जाएगी। अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। अमित कुमार भारतीय एसडीएम सरधना
विज्ञापन
खास बातें:
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन