फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 किलो के दाम में दिया जा रहा 13 किलो राशन

15 किलो के दाम में दिया जा रहा 13 किलो राशन

Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
15 किलो के दाम में दिया जा रहा 13 किलो राशन
15 किलो के दाम में दिया जा रहा 13 किलो राशन
विज्ञापन

खरखौदा। काजीपुर में उपभोक्ताओं और पार्षद ने राशन डीलर की घटतौली को पकड़ा है। पार्षद ने मंडलायुक्त और डीएम से इसकी शिकायत की है।
काजीपुर निवासी बीना सिंह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक है। कांशीराम व काजीपुर सहित सभी कार्ड धारक उसी दुकान से राशन लेते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीना सिंह समय से राशन वितरण नहीं करती। आरोप है कि यदि कोई भी कार्ड धारक दुकान संचालक का विरोध करते हैं तो वह उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। सैकड़ों कार्ड धारकों ने क्षेत्र के पार्षद घोसीपुर निवासी सितारा से इस मामले की शिकायत की। रविवार को सितारा सहित उसका पति इदरीश कई उपभोक्ता राशन वितरण के दौरान दुकान पर पहुंचे। जहां कांशीराम निवासी एक कार्ड धारक जिसे 20 किलो गेहूं के दाम लेकर राशन तोल दिया गया। लेकिन जब दोबारा राशन को तोला गया तो मात्र 17 किलो ही निकला। वहीं जब दूसरे कार्ड धारक को दिया गया 15 किलो चावल तोला गया तो वह केवल 12.900 किलो ही निकला। पूरे मामले की वीडियो क्लिप तैयार कर भीड़ ने भारी हंगामा किया। जिसमें राशन दुकान संचालक गलती मानती रही। पार्षद सहित कई कार्ड धारकों ने सोमवार को मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है तथा वीडियो क्लिप भी सौंपी है। शिकायतकर्ताओं ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में दुकान संचालक बीना सिंह का कहना है कि राशन वितरण करते समय गलती से दो ग्राहकों के साथ ही ऐसा हुआ है। उन्हें बाद में पूरा राशन वितरित कर दिया गया है। इससे पहले उपभोक्ताओं की कोई शिकायत नहीं है।
वहीं एसडीएम सदर निशा अनंत ने अपने आप को मीटिंग में बताया।

खास बातें:
- पार्षद व उपभोक्ताओं ने पकड़ी राशन डीलर की घटतौली
- मंडलायुक्त व डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed