{"_id":"5bd770d8bdec2269a12fc52a","slug":"154084574618-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने हैण्ड बाल टूर्नामेंट में प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने हैण्ड बाल टूर्नामेंट में प्रतिभा
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंडबॉल टूर्नामेंट में जोजफ्स पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता
सरधना। सरधना संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मुज्जफ्फरनगर के एसडी कॉलेज कॉमर्स में हाल ही में हुए हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल टूर्नामेंट में संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। टूर्नामेंट में आठ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें संत जोजफ्स कॉलेज सरधना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच डीएवी बुलंदशहर व संत जोजफ्स के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने 3-2 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें संत जोजफ्स टीम उपविजेता रही। टीम कोच मनु सिरोही के निर्देशन में खेलने गई। टीम में स्वाति त्यागी कप्तान, अंजलि कुमारी, कनुप्रिया, मनीषा, गुंजन, आरती, अजका, कोमल, नम्रता, आंचल,प्रिया, साहिबा, सोनाली शामिल रही। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना एवं डॉ. महेश पालीवाल समेेत समस्त स्टॉप ने टीम का उत्साह वर्धन किया और बधाई दी।