फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना प्रस्ताव पास हुए कराया विकास कार्य तो होगा आंदोलन

बिना प्रस्ताव पास हुए कराया विकास कार्य तो होगा आंदोलन

Tue, 30 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिना प्रस्ताव पास हुए कराया विकास कार्य तो होगा आंदोलन

विज्ञापन

बिना प्रस्ताव पास हुए कराया विकास कार्य तो होगा आंदोलन
फलावदा। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में चेयरमैन के नहीं पहुंचने पर सभासदों ने हंगामा करते हुए बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया। सभासदों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर पंचायत में बिना प्रस्ताव पास किए विकास कार्य कराया गया तो आंदोलन होगा।
सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड बैठक आयोजित होनी थी। जिसके लिए सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय में बुलाया गया था। बोर्ड बैठक की सूचना पर 13 सभासदों में से मात्र तीन ही नगर पंचायत पहुंचे, बाकी सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध करते हुए हंगामा किया। बाद में अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार के आग्रह पर सभासद नगर पंचायत पहुंचे तथा औपचारिक बैठक कर लौट गए। सभासदों का आरोप था कि चेयरमैन बिना प्रस्ताव पास किए विकास कार्य करा रहे हैं। जो प्रस्ताव पूर्व बैठक में पास हुए थे उन पर कोई कार्य नहीं हुआ है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार से बोर्ड की बैठक के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग भी की। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से अस्थाई सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका जाने, त्योहार पर साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने, नगर पंचायत में बाहरी व्यक्तियों का दखल बंद किए जाने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर सभासदों ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण बोर्ड बैठक स्थगित की गई है। बोर्ड बैठक के लिए दूसरी तारीख तय की जाएगी। बैठक में सरधना विधानसभा विधायक ठाकुर संगीत सोम के प्रतिनिधि गौरव प्रधान, सांसद डॉ. संजीव बालियान के प्रतिनिधि हर्षवर्धन विशनोई, सोहनवीर, जहीरूद्दीन सलीम, शाही अब्बास, ताहिर, आरिफ, निजाम, राजवीर, सुरेंद्र सैनी सभासदगण उपस्थित थे।
विज्ञापन


हंगामे के बीच बोर्ड बैठक निरस्त, विधायक के पहुंचने पर एक प्रस्ताव पास
खरखौदा। सभासद और चेयरमैन पक्ष में विकास कार्यों को लेकर हुए हंगामे के बीच बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया गया। बैठक में किठौर विधायक के पहुंचने पर एक प्रस्ताव पास हुआ। सभासदों ने चेयरमैन पर सपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड के गठन को करीब दस माह हो गए हैं। जिसमें पिछली आठ बोर्ड बैठकों में करीब 40 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए हैं। नौवी बोर्ड बैठक सोमवार को आयोजित हुई। जिसमें सभासद योगेश त्यागी, हरिओम त्यागी सहित कई ने चेयरमैन पर भाजपा पार्टी का होने के बाद भी सपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत शराब के ठेके पर कार्य करा रही है। जबकि कई मुख्य कार्य अधूरे पडे़ हैं। चेयरमैन व ईओ ठेकेदार के पक्ष में हैं। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर फोन रिसीव नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उधर चेयरमैन पक्ष के कुछ सभासदों ने विरोध कर रहे सभासदों का विरोध किया। जिसको लेकर हंगामा हुआ तथा बैठक निरस्त कर दी गई। बाद में जैसे ही किठौर विधायक सत्यबीर त्यागी बैठक में पहुंचे तो मामला शांत हुआ। बोर्ड बैठक में खरखौदा को तहसील बनाने की मांग की गई और विधायक सत्यबीर त्यागी से भी खरखौदा तहसील बनवाने में सहयोग की अपील की। जिसमें सत्यबीर त्यागी ने खरखौदा को तहसील बनाने की मांग को ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जहां कार्य चल रहा है वह प्रस्तावित है। सपा नेता सभासद का पति है। उसने जबरन ठेकेदारों से और कार्यों को छोड़कर पहले अपने वहां कार्य करा लिया। उन्हें बाद में जानकारी हुई है। रमेश चंद ठेकेदार, नगर पंचायत चेयरमैन।

इस मामले में जब नगर पंचायत अधिशाशी अधिकारी शशिप्रभा चौधरी से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में मारपीट
फलावदा। गांव बातनौर में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीच बचाव में आई महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। गांव बातनौर निवासी कपिल पुत्र सुखपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि कबड्डी खेलने को लेकर गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आई उसकी बहन ज्योति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

खास बातें:
- बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे चेयरमैन, स्थगित
- सभासदों ने किया हंगामा, 13 में से मात्र तीन ही पहुंचे नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed