{"_id":"5bd770c7bdec2269490073d3","slug":"154084572820-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के किसान सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के किसान सम्मान समारोह में प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल के जीवन से लें प्रेरणा
मवाना। 25 से 31 अक्तूबर तक किसान सम्मान सप्ताह के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहे रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पलड़ा व मवाना खुर्द में पहुंचकर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों व कार्यकर्ताओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मवाना खुर्द पहुंचे रालोद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राम मेहर गुर्जर ने किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हर प्रकार से त्रस्त किसान, मजदूर व समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए। इसके बाद प्रगतिशील किसान चौधरी राजपाल सिंह गुर्जर व मोहम्मद जमीरउद्दीन ग्राम पलड़ा को सरदार पटेल किसान सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, चौधरी रतन सिंह, विकास सिंह भैंसा, बीर सिंह गुर्जर, शरणवीर सकौती, ऋषिपाल भड़ाना, जयपाल शर्मा, रजत बेधड़क, विनोद पहाड़पुर, राजेंद्र दूधली, रणधीर, जावेद, अमित, मनोज, भूरा चिंदौड़ी, कमलजीत गुर्जर आदि किसान मौजूद रहे।