फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आश्वासन के बाद दौराला में सफाईकर्मियों की हडताल खत्म

आश्वासन के बाद दौराला में सफाईकर्मियों की हडताल खत्म

Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन के बाद दौराला में सफाईकर्मियों की हडताल खत्म
दौराला। नगर पंचायत के सफाईकर्मियों द्वारा पिछले चार दिन से चल रही हड़ताल सोमवार को अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गई। हड़ताल के कारण कस्बे में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नगराध्यक्ष दौराला देवेंद्र वाल्मीकि और नगर महामंत्री दौराला मुन्नु वाल्मीकि के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ने काम ठप कर रखा था। वे नगर पंचायत कार्यालय पर चार दिन से धरना दे रहे थे। सोमवार को नगर पंचायत के ईओ शैलेंद्र सिंह एवं नगर पंचायत की चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा ने सफाईकर्मियों से बातचीत की तथा उनकी मांगें सुनीं। देर शाम सभी मांगों को मानने के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया और मंगलवार से काम पर लौटने की सहमति जताई। चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा ने सफाईकर्मियों से कहा कि उनकी वर्दी सिलने के लिए भेजी जा रही है। वहीं, आई कार्ड दीपावली के बाद दे दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा तय मानदेय का भुगतान किया जाएगा। पिछले साल का 15 माह के फंड के बारे में उन्होंने कहा कि उस समय के ठेकेदार को बुलाया है। उससे ही रुके हुए फंड का भुगतान कराया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया है। चार दिन के धरने के कारण कस्बे में गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हुए हैं। रविवार से कस्बे की पेयजल सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। देर शाम पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई है। धरना देने वालों में दिनेश, गुलन्द, दीपक, रामफल, रघुवीर, प्रमोद, सुनील, गीता, ममता, रेखा, चीकू, वेदो, संतोष आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मांगों को लेकर चार दिन से कर रहे थे नगर पंचायत कार्यालय पर धरना
रविवार शाम से कर दी थी पानी की सप्लाई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed