फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब अपराध को रोकेगे हिस्ट्रीशीटर

अब अपराध को रोकेगे हिस्ट्रीशीटर

Tue, 30 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अब अपराध को रोकेगे हिस्ट्रीशीटर
खरखौदा। थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों को रोकने में नाकाम पुलिस अब हिस्ट्रीशीटरों की मदद लेगी। पुलिस ने इनके सहारे अन्य अपराधियों तक पहुंचेगी। जिसको लेकर पुलिस ने उनके साथ थाने में बैठक की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में कुछ ही समय में चार हत्याएं हो चुकी हैं। बीती सात अगस्त को गांव खड़खड़ी निवासी दंपति अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लूट के इरादे से रोका। बाइक सवारों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 14 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल सरबजीत पत्नी, दो बेटियों व बेटे के साथ गांव कबट्टा से एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने कबट्टा-बवनपुरा संपर्क मार्ग पर सरबजीत सिंह की कार रोककर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, 23 अक्तूबर को पीपलीखेड़ा-कोल संपर्क मार्ग पर पीपलीखेड़ा के जंगल में सड़क किनारे पर एक खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिला था। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दंपति की हत्याकांड को तो खुुलासा हो गया, लेकिन दोनों हत्याओं में खरखौदा पुलिस सहित क्राइम ब्रांच एवं एसटीएफ लगी हुई हैं। 15 दिन बाद भी हेेड कांस्टेबल के मर्डर का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने हारकर सोमवार को थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर मीटिंग की तथा पुलिस ने प्रतिदिन हो रहे अपराध के बारे में उनकी राय ली है।
विज्ञापन

नहीं ऐसा नहीं है। हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग के उद्देश्य से उन्हें थाना बुलाया। इससे जो अपराधी सक्रिय हैं वे भी सचेत हो जाएं कि पुलिस की नजर उन पर भी है।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed