{"_id":"5bd7694abdec2269945c9f22","slug":"15408438118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तजपुरा प्रधान द्वारा बुलाई ग्राम सदस्यो की बैठक में सदस्यो ने किया वाकआऊट, बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तजपुरा प्रधान द्वारा बुलाई ग्राम सदस्यो की बैठक में सदस्यो ने किया वाकआऊट, बैठक स्थगित
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। गांव तजपुरा में सोमवार को ग्राम प्रधान सतीश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों ने बैठक का स्थान बदलने एवं ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस चस्पा होने की बात कहकर वॉकआउट कर दिया। इस पर बैठक स्थगित कर दी गई।
ग्राम पंचायत तजपुरा के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों में से नौ सदस्यों एवं 475 ग्रामीणों द्वारा बीती 15 अक्तूबर को डीपीआरओ से शिकायत की गई। जिसमें विकास कार्यों में धांधली, गांव में मानक के अनुरूप सोलर लाइट नहीं लगवाने, तालाब की सफाई नहीं कराने, ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं बुलाने, शौचालय में धांधली आदि के आरोप लगाए। इस पर तजपुरा के ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई। प्राथमिक विद्यालय तजपुरा में प्रधान सतीश कुमार की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई बैठक महज चंद मिनट में संपन्न हो गई। ग्राम पंचायत सदस्यों ने बैठक में ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैठक ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तावित है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस 12 नंवबर के लिए चस्पा कर दिया है। आज बैठक का औचित्य नहीं कहकर वॉकआउट कर दिया। वहीं, ग्राम प्रधान सतीश का कहना है कि एक सदस्य पति के उपस्थित होने पर उसे बैठक से निकालने को कहा तो सदस्यों ने वाकआउट कर दिया। सचिव मुन्नालाल ने बताया कि बैठक में सात सदस्य उपस्थित हुए थे। उनमें से ग्राम पंचायत सदस्य बीरू को छोड़कर सभी बाहर निकल गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य पवन कुमार, ऋषिपाल सिंह, जगरेश, सरोज, उमेश, योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र व बीरू रहे। वहीं, ग्राम प्रधान तजपुरा सतीश कुमार का कहना है कि गुर्जर बहुल ग्रामीणों को उनकी प्रधानी बर्दाश्त नहीं हो रही है। उनके खिलाफ पूरा विपक्ष साथ खड़ा है। हस्तिनापुर ब्लॉक के बीडीओ रामकिशन का कहना है कि जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम प्रधान तजपुरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत राज नियमावली के 33 ख, 33 घ के तहत अविश्वास प्रस्ताव की बैठक 12 नंवबर को मवाना ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी संदीप अग्रवाल की देखरेख में होगी।
मुख्य बातें
ग्राम प्रधान पर सदस्यों और ग्रामीणों ने डीपीआरओ के समक्ष लगाए थे आरोप
सास और देवर पर मारपीट का आरोप
बहसूमा। गांव कोहला निवासी विवाहिता ने देवर और सास द्वारा गालीगलौज तथा मारपीट का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि उसका मायका मेरठ में है। उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। वह दिल्ली में नौकरी करती है। उसके दो बच्चों की परवरिश उसका पति करता है। करवाचौथ के पर्व पर वह सुसराल कोहला आई थी। आरोप है कि सोमवार को उसके देवर और सास ने बिना वजह उससे गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। उसका पति वहीं पर बैठा देखता रहा। उसने इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं, इस संबंध में दरोगा कुलवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीएसई से मान्यता मिली
बहसूमा। डी-मोंट फोर्ट एकेडमी रामराज को सोमवार को सीबीएसई से इंटर की मान्यता मिल गई है। डी मोंट फोर्ट एकेडमी के प्रबंधक डॉ. समीर वर्मा ने बताया कि सोमवार को सीबीएसई पैटर्न से सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की मान्यता मिल गई है। उन्होंने बताया कि अब उनके स्कूल में साइंस, कॉमर्स व ड्राइंग की कक्षाएं सुचारू कर दी जाएंगी।
छेड़छाड़ करने की शिकायत की
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला चेनपुरा निवासी संजय ने बताया कि बीते एक माह से उसके घर के बाहर मोहल्ले के ही कुछ युवक आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पुलिस को मौके पर भेजा, लेकिन कोई हत्थे नहीं लगा।
टिकौला शुगर मिल ने इंडेंट जारी किया
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने प्रशासन के दबाव में किसानों को पांच सौ कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। इंडेंट गन्ना आपूर्ति दो नवंबर से होगी। रामराज गन्ना समिति किसानों को मंगलवार से गन्ना पर्चियां जारी करेगी। उधर, मिल ने अधिकारिक रूप से पेराई सत्र कोई तिथि घोषित नहीं की है। संभावना है कि दो नवंबर को औपचारिक रूप से पेराई सत्र शुरू कर देगी। रामराज गन्ना समिति सचिव महीपाल सिंह ने बताया कि मिल द्वारा जारी इंडेंट के आधार पर मंगलवार को गन्ना पर्चियां जारी कराएगा। उन्होंने बताया कि मिल ने अभी नए पेराई सत्र की घोषणा नहीं की है। जबकि लखनऊ गन्ना आयुक्त के आदेश है कि प्रदेश की सभी मिले 31 अक्तूबर तक पेराई शुरू करें। किसानों का शत-प्रतिशत पिछला बकाया भुगतान भी 30 नंवबर तक कर दे। मिल के अध्यासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने दो नवंबर से पेराई सत्र का विधिविधान से प्रांरभ किया जाएगा।