{"_id":"5bd7693fbdec2267b36abd0b","slug":"154084380110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम रसगुल्लों की भट्टी पर नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की टीम रसगुल्लों की भट्टी पर नमूने भरे
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर में सफेद रसगुल्लों की भट्ठियों पर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार छापा मारा। इस दौरान टीम खानापूर्ति करके लौट गई। साथ ही छापे की सूचना से गांव की दर्जन भर भट्ठी संचालक ताला बंद करके फरार हो गए। जिससे भट्ठी संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में खाद्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम सरधना अमित कुमार और भारी पुलिस बल ने संयुक्त रूप से आबादी के बीच बेखौफ चल रही मिठाइयों की भट्ठियों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने छापा मारकर गांव के प्रारंभ में रसगुल्लों के नमूना लिये। साथ ही मौके पर गंदगी पसरी मिली। हालांकि भट्ठी संचालकों के मजबूत मुखबिर तंत्र ने अफसरों के पहुंचने से पहले ही उन तक सूचना पहुंचा दी थी। जिससे कई संचालक भट्ठियां बद करके घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। टीम ने जसड़ सुल्तान नगर गांव में शकील पुत्र शौकीन की भट्ठी पर छापा मारकर रसगुल्लों के नमूने लिये। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा, कानूनगो राजेश के साथ एसओ सरूरपुर रवींद्र कांबोज एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।