{"_id":"5bd625d6bdec22698b7fcfe4","slug":"15407610081116-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन विधुत लाईन का तार टूटकर ईख के खेत मे गिरने से तीन किसानो की करीब 16 बीघा गन्ना जलकर राख हुआ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन विधुत लाईन का तार टूटकर ईख के खेत मे गिरने से तीन किसानो की करीब 16 बीघा गन्ना जलकर राख हुआ।
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन से 16 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख
माछरा। हसनपुर कलां में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर ईंख के खेत में गिरने से तीन किसानों की करीब 16 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हसनपुर कलां बिजलीघर से किसानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है हसनपुर कलां-रछौती मार्ग पर प्राचीन कालका मंदिर के पास प्रताप सिंह, सरदार सिंह, पुत्रगण रोहिताश तथा आदेश पुत्र ब्रह्मसिंह का गन्ने का खेत है। उनके गन्ने खेत के पास से विद्युत हाईटेंशन निकल रही है जो काफी जर्जर अवस्था में है। आज शाम विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। जब तक खेत मालिक प्रताप, सरदार सिंह व आदेश को पता चला तब तक काफी गन्ना जलकर राख हो चुका था। सूचना पर अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा ट्रैक्टर आदि से चारों ओर का गन्ना जोतकर तथा मिट्टी आदि डालकर काबू पाया गया। किसानों ने बताया कि हसनपुर कलां बिजली घर पर जर्जर लाईन बदलने के लिए कई बार जेई को भी लिखित में भी दे चुके थे। परंतु जेई ने जर्जर लाईन को बदलना उचित नहीं समझा जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। किसानों ने किठौर थाने पर हसनपुर कलां बिजली घर के जेई के खिलाफ लापरवाही बरतने तथा विद्युत तार नहीं बदलने व गन्ना फूंकने की रिपोर्ट किठौर थाने पर दर्ज कराई है। किसानों ने बताया कि कबरी 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।