{"_id":"5bcce96ebdec2269bb41f4f9","slug":"154015572414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जलाने का प्रयास-महिला ने थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जिंदा जलाने का प्रयास-महिला ने थाने में दी तहरीर
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुरालियों पर जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप
सरधना। कोतवाली पर रविवार को पहुंची एक महिला ने अपने ससुरालियों पर शनिवार की रात में जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
मोदीनगर के बुरानी गांव निवासी रिया ने रविवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने करीब पांच माह पूर्व सरधना के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन तक तो वह अपनी ससुराल में ठीक रही लेकिन कुछ दिन बाद ही वह दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। अब युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न कर रहे है। महिला का कहना है कि शनिवार की रात में उसकी ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की और उस पर कैरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिया की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
खास बातें:
पांच माह पूर्व युवती ने किया था प्रेम विवाह