फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खरखौदा को तहसील बनाने की मांग, समिति का गठन

खरखौदा को तहसील बनाने की मांग, समिति का गठन

Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा को तहसील बनाने की मांग, समिति का गठन
खरखौदा को तहसील बनाने की मांग, समिति का गठन
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा को तहसील बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। रविवार को इस मांग को लेकर खरखौदा किसान समिति के प्रांगण में एक पंचायत का आयोजन किया गया। इसके लिए एक संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। आंदोलनकारियों ने खरखौदा क्षेत्र से जुडे़ करीब 52 गांवों के लोगों से भी इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया है।

जैसे ही योगी सरकार द्वारा माछरा को तहसील बनाने के संकेत दिये दिए तो खरखौदा कस्बा सहित कस्बा से जुडे़ करीब 52 गांवों के ग्रामीणों ने भी खरखौदा को तहसील बनाने की मांग की तथा क्षेत्र में संपर्क कर ग्रामीणों को जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के लिए विकास संघर्ष समिति के नाम से एक समिति का भी गठन कर दिया गया है। रविवार को खरखौदा किसान समिति प्रांगण में समिति के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने ने बताया कि खरखौदा को तहसील बनाने की मांग राजनीति से ऊपर उठकर है। इस आंदोलन में किसी पार्टी से नहीं बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए। खरखौदा पहले विधान सभा क्षेत्र होता था। जहां खरखौदा का नाम लखनऊ सहित पूरे देश में जाना जाता था। लेकिन कुछ लोगों की गंदी राजनीति व वोट बैंक के समीकरण को अपने पक्ष में करने के चलते खरखौदा विधान सभा को समाप्त कराकर किठौर विधानसभा बनवा दिया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि खरखौदा क्षेत्र तहसील बनने के सभी मानकों पर खरा उतरता है। जहां खरखौदा से करीब 52 गांव जुडे़ हुए हैं। खरखौदा क्षेत्र में करीब तीन लाख की आबादी है, खरखौदा कस्बा से राष्ट्रीय राज्य मार्ग 235 निकल रहा है। खरखौदा कस्बा में रेलवे स्टेशन, राजकीय महिला महा विद्घालय, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित खरखौदा कस्बा क्षेत्र के आसपास के करीब 60 गांवों का व्यवसायिक केंद्र भी है। ग्रामीणों को करीब 52 किलोमीटर दूरी तय कर तहसील जाना पड़ता है। आंदोलनकारियों ने बताया कि यदि खरखौदा को तहसील बनाया जाता है तो क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढे़गी। नगर पंचायत सभासद योगेश त्यागी को समिति के अध्यक्ष पद, जय किशन गर्ग को कोषाध्यक्ष, सतीश त्यागी को मीडिया प्रभारी सहित कई लोगों को और भी जिम्मेदारियां दी गई है। पंचायत की अध्यक्षता जयप्रकाश त्यागी व संचालन आदेश त्यागी ने किया। प्रह्लाद सिंह त्यागी, वीडी स्वामी, अमित त्यागी बिजौली, अशोक त्यागी, राजेश्वर छतरी, ओमकार त्यागी कैली, इंद्रमणि त्यागी, श्रीओम त्यागी खासपुर, मामराज सिंह बधौली, संजय त्यागी खरखौदा, राकेश काल्मीकि, हरिओम त्यागी, रवि त्यागी, अब्दुल हक, मूलचंद त्यागी, मूलचंद शर्मा खासपुर, दिनेश खटीक खरखौदा, यशपाल धंनतला, रोहित गुप्ता, गोलू त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
योगेश त्यागी अध्यक्ष और जयकिशन बने कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed