{"_id":"5bcce882bdec22696c1d149d","slug":"15401554883-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस एस पी ने किया थाने का औचक निरीक्षण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस एस पी ने किया थाने का औचक निरीक्षण।
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
मवाना। एसएसपी अखिलेश कुमार ने रविवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड चेक किए तथा आवास आदि की स्थिति देखी। उन्होंने थाना प्रभारी को थाने की छत आदि का निर्माण कराने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट को आदेश दिया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने थाने के भवन तथा आवास आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने थाने की छत की मरम्मत कराने, रंगाई पुताई कराने, बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों को बाईपास से निकाले जाने, साप्ताहिक पैंठ को निर्धारित स्थान पर लगवाए जाने के आदेश दिए। तहसील में समाधान दिवस पर उन्हें वह जगह दिखाई जाए जहां पुलिस चौकी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है तथा घास मंडी में चल रहीं चारदीवारी के निर्माण को दिखाया जाए।