फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आजादनगर में चेकिंग को गई विद्युत निगम की टीम को दौडाया

आजादनगर में चेकिंग को गई विद्युत निगम की टीम को दौडाया

Fri, 19 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
आजादनगर में चेकिंग को गई विद्युत निगम की टीम को दौडाया
चेकिंग करने गई बिजली टीम को दौड़ाया
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला आजादनगर में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम चेकिंग के लिए गई। एक मकान मालिक पर बकाया और एक जगह पर सीधी बिजली चोरी टीम ने पकड़ लिया। लोगों ने हंगामा खड़ा किया और टीम को वहां से दौड़ा लिया। जिसके बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। टीम के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।

मोहल्ला आजादनगर में जेई संजीव कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की टीम चेकिंग के लिए गई थी। टीम में जेई संजीव कुुमार के साथ संविदा कर्मी व लाइनमैन भी शामिल रहे। जिसमें मुकेश, सोनू, रियाज आदि शामिल रहे। टीम ने कल्लू पुत्र रियाज के यहां 11 हजार रुपये बकाया पर विद्युत कनेक्शन काट दिया साथ ही मोहल्ले में दिलशाद के यहां सीधी विद्युत चोरी पकड़ी। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम की टीम का विरोध किया और हंगामा करते हुए टीम को वहां से दौड़ा लिया। जिसके बाद टीम वहां से भाग खड़ी हुई और बाद में एसडीओ अनिकेत कुमार भी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेेई से ली। टीम ने दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि टीम के साथ हंगामा करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed