फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राजा नैन सिंह की प्रतिमा को ठीक कराने की मांग की।

राजा नैन सिंह की प्रतिमा को ठीक कराने की मांग की।

Fri, 19 Oct 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
राजा नैन सिंह की प्रतिमा को ठीक कराने की मांग की।
राजा नैन सिंह की मूर्ति क्षतिग्रस्त पाए जाने पर रोष जताया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गुर्जर छात्र प्रतिनिधि मंडल ने नगर में सती मंदिर में जाकर उसके इतिहास की जानकारी लेते हुए राजा नैन सिंह की मूर्ति को क्षतिग्रस्त होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू व विधायक से शीघ्र ही सही कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल के अंकित अधाना, नीरज नागर, पारस मावी, प्रवीन कुमार ने नगर के मोहल्ला कस्यावान में स्थित सती मंदिर में लगी राजा नैन सिंह की मूर्ति को क्षति ग्रस्त देखकर कहा कि आज महापुरूषों की मूर्तियों की देखभाल नहीं हो पा रही है। चेयरमैन अमित मोहन टीपू व हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से मूर्ति को सही कराने का आग्रह करेेंगे।

पांच महाकुंडीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ शुरू
फलावदा। गांव दांदूपुर शिव मंदिर के प्रांगण में गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा के तत्वावधान में आयोजित पूज्य पाद गुरुदेव ब्रह्मा कृष्ण दत्त जी महाराज श्रृंगी ऋषि की प्रेरणा से पांच महाकुंडीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया। मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमार तथा महायज्ञ के ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री ने गायत्री मंत्र का जाप करते हुए राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर चतुर्वेद परायण महायज्ञ में आहुति दी। चतुर्वेद परायण महायज्ञ छह दिन तक चलेगा। जिसमें कई राज्यों और जनपदों से विद्वान ब्रह्मा आचार्य पहुंचेंगे। महायज्ञ के ब्रह्मा गुरु वचन शास्त्री ने अपने प्रवचनों में बताया कि यह पारायण महायज्ञ विश्व में शांति के लिए किया जाता है। देश की प्राचीन काल वैदिक संस्कृति की धरोहर को देश की जनता भूलती जा रही है तथा सत्य के मार्ग से हटकर लोग असत्य के मार्ग पर चल रहे हैं। चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आहुति देने के लिए यजमानों में जसपाल सिह, सपा नेता अतुल प्रधान, भाजपा नेता संदीप प्रधान, भारतवीर, अनुज, विक्रम प्रधान, मास्टर चतरसैन, गौरव पोसवाल, सतपाल सिंह, तेज सिंह पोसवाल सहित कई गांव के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


हनुमान की मूर्ति स्थापित की
फलावदा। अमरौली उर्फ बड़ा गांव शिव मंदिर में शेरों वाली माता काली माता हनुमान कि मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना से पूर्व गांव में कलश यात्रा भी निकाली गई। दुर्गा नवरात्र के उपलक्ष्य में महिलाओं ने कलश का पूजन करते हुए शोभायात्रा आरंभ की। शोभा यात्रा में कई झांकियां तथा डीजे बैंड बाजों के साथ, माता शेरावाली, माता दुर्गा, भगवान हनुमान, भगवान भैरव नाथ, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, श्री गणेश जी भगवान, माता सरस्वती की झांकियां शामिल थी। गांव के लोगों ने शोभा यात्रा की झांकियों के ऊपर फूल बरसाकर स्वागत किया है। शोभा यात्रा का समापन शिव मंदिर में हुआ। मंदिर मे मां शेरावाली, भगवान भैरवनाथ, भगवान हनुमान की मूर्तियों को मंदिर के प्रांगण में स्थापित कर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मां की महिमा का गुणगान किया। महिलाओं सहित हजारों श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरण और भोजन कराया हैै। पूर्व मंत्री सांसद डॉ. संजीव बालियान, पूर्व मंत्री डॉ. यशवंत सिंह, पारस गर्ग, सुभाष प्रधान, भाजपा नेता संदीप प्रधान, अमरजीत पिलौना, सतीश सैनी, राजा मंदवाडी, तरुण कुमार, अंकित रस्तोगी, सुनीत कुमार, राजकुमार सैनी, तंकीब प्रधान, सुभाष प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed